फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Engineers will oversee operations in large districts, while Superintending Engineers will handle them in smaller ones.

Meerut News: बड़े जिलों में मुख्य अभियंता, छोटे में अधीक्षण अभियंता संभालेंगे व्यवस्था

Wed, 29 Jul 2026 09:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
Chief Engineers will oversee operations in large districts, while Superintending Engineers will handle them in smaller ones.
कांवड़ यात्रा : भोला फीडर, औघड़नाथ मंदिर, बागपत में पुरा महादेव मंदिर फीडरों पर खास निगरानी
विज्ञापन

खंभों पर लपेटे जाएंगे हार्ड प्लास्टिक के कवर
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ के औघड़नाथ और बागपत में पुरा महादेव मंदिर, सहित रास्ते में पड़ने वाले बड़े कांवड़ शिविरों के अंन्तर्गत आने वाले फीडरों पर निगम की खास निगरानी होगी। करंट से बचने के लिए खंभों पर बड़े कांवड़ शिविर, बड़े मंदिरों वाले फीडर को मॉनिटर किया जा रहा है। निर्बाध बिजली आपूर्ति लिए विद्युत निगम ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने कहा कि कांवड़ यात्रा से संबंधित अधिकांश कार्य पूरे करा लिए गए हैं। बचे कार्यों को भी जल्दी पूरा कराया जाएगा। संवेदनशील फीडरों पर नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बड़े जिलों में मुख्य अभियंता और छोटे जिलों में अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारी तैनात किए गए हैं। ये प्रशासन व विद्युत विभाग के अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन

मेरठ में भोला फीडर, औघड़नाथ मंदिर, बागपत में पुरा महादेव मंदिर, बड़े कांवड़ शिविर, बड़े मंदिरों वाले फीडर को मॉनिटर किया जा रहा है। बड़े जिलों में मुख्य अभियंता और छोटे जिलों में अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारी तैनात किए गए हैं। ये प्रशासन व विद्युत विभाग के अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडी ने बताया कि विद्युत खंभों में करंट उतरने से रोकने के लिए नई तकनीक अपनाई गई है। पिछले वर्षों में खंभों पर पॉलिथीन लपेटी जाती थी। इस बार हार्ड प्लास्टिक के कवर खंभों पर लगाए गए हैं। बुलंदशहर में पॉली कार्बोनेट, गाजियाबाद में बिटुमिन की शीट खंभों पर लगाई जा रही है, जो स्थायी प्रकृति है। तकनीकी टीमों को कॉन्टैक्ट लेस टेस्टर दिए गए हैं। किसी भी तरह की लीकेज को रोका जा सकेगा।
रामपुर में बहुत जल्दी सफल हुआ वर्टिकल सिस्टम
एमडी ने बताया कि वर्टिकल सिस्टम के कारण रामपुर में छह महीने में अपनी जुड़वा लाइनें बनवा ली। मेरठ में भी इसका समाधान कराने का प्रयास है। वर्टिकल व्यवस्था में नए सुधार किए जाएंगे। देश के बड़े शहरों की निजी विद्युत व्यवस्था में भी वर्टिकल सिस्टम लागू है। पश्चिमांचल में अब केवल 40 हजार ही माइनस बैलेंस वाले प्रीपेड कनेक्शन रह गए हैं। पहले यह संख्या दो लाख थी।

लोड बांटकर होगी आपूर्ति
मेरठ शहर के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के लिए प्लान स्वीकृत हुआ था। लोगों की आपत्ति के कारण ट्रांसफार्मर नहीं लग पाए। फीडर को दो भागों में बांटने से करके लोड बांट दिया जाएगा। पांच में से तीन नए ट्रांसफार्मर लग गए हैं। संविदा कर्मियों को नियुक्त करने वाली कंपनी को नोटिस दिए गए हैं, उसे ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। कंपनी को अपना दायित्व पूरा करना पड़ेगा। औद्योगिक क्षेत्रों के लिए नए बिजलीघर लगाने के लिए जगह ढूंढ़ी जा रही है। जगह मिलते नए बिजलीघर बनेंगे। केबलिंग का कार्य बदला जाएगा। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed