फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief and former chairman fight for mustard standing on government land

Meerut News: सरकारी भूमि पर खड़ी सरसों के लिए प्रधान व पूर्व चेयरमैन में मारपीट

Sun, 02 Apr 2023 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Chief and former chairman fight for mustard standing on government land
दौराला। मछरी गांव में सरकारी भूमि से सरसों काटने के दौरान ग्राम प्रधान गुरविंदर और गन्ना परिषद के पूर्व चेयरमैन रविंद्र अहलावत पक्ष में पुलिस के सामने ही कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। पुलिस दोनों पक्षों को समझाती रही। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया और थाने लेकर आई।
विज्ञापन

मछरी गांव निवासी प्रधान गुरविंदर सिह ने बताया कि ग्राम पंचायत की भूमि पर दौराला निवासी ने कब्जा कर सरसों की फसल उगा रखी है। एसडीएम सरधना से शिकायत की गई थी। एसडीएम के आदेश पर सरसों की कटाई रुकवा दी गई थी। आरोप है कि शनिवार को सरसों काटी जा रही थी। उन्होंने एसडीएम सरधना व 112 को फोन पर जानकारी दी। इस बीच रविंद्र अहलावत व उनके कुछ साथियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया, जिसमें वह घायल हो गए।
विज्ञापन

रविंद्र अहलावत का आरोप है कि वह रिश्तेदार सुरेश देवी के साथ सरसों की फसल देखने गया था। प्रधान गुरविंदर ने अपने पुत्रों के साथ उन्हें रोक लिया और फसल नहीं ले जाने की बात कहीं। प्रधान ने उन पर पिस्टल तानते मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने प्रधान के पास से लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है। तहसीलदार व लेखपाल व सीओ दौराला अभिषेक पटेल भी थाने पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार दिलाया। फिलहाल, दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान का कहना है कि प्रशासन ने उन्हें भूमि की सुपुर्दगी दी है। जबकि, रविंद्र का कहना है कि उन्हें फसल काटने के प्रशासन की ओर से आदेश किए गए हैं। हालांकि, अब प्रशासन दोनों ही बातों से इन्कार कर रहा है।

पुलिस ने रविंद्र अहलावत, मनोज, गुरविंद्र प्रधान, निक्की को हिरासत में लेते चार नामजद व एक अज्ञात पर बलवे की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

किसी को भी भूमि सुपुर्दगी में नहीं दी गई है। न ही फसल काटने का कोई आदेश दिया गया था। सरकारी भूमि पर उगाई फसल का पैसा सरकारी कोष में जमा किया जाएगा। - पंकज प्रकाश राठौर, एसडीएम, सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed