फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   chhavni Ramleela news

Meerut News: भरत मिलाप यात्रा के साथ रामलीला का समापन

Wed, 21 Oct 2026 08:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
chhavni Ramleela news
सदर रामलीला कमेटी: 67 वर्षों की परंपरा के तहत अयोध्यापुरी में रामलीला का मंचन
विज्ञापन

सीता की अग्नि परीक्षा, विभीषण राजतिलक की लीला ने मोहा मन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सदर स्थित रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को भरत मिलाप के अवसर पर मिलन यात्रा निकाली गई। पुरोहित नंदकिशोर शर्मा और हरिश चंद जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई।
यात्रा सदर शिव चौक से प्रारंभ होकर बॉम्बे बाजार, सदर चौक बाजार, सदर सराफा बाजार, सदर दाल मंडी और स्वराज्य पथ होते हुए भैंसाली मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के मुख्य संयोजक अभय श्रीवास्तव, श्याम कुमार वर्मा, रूपेश श्रीवास्तव, अतुल गर्ग, अंकुर अग्रवाल, अभिनव मित्तल, रोहित गुप्ता और रजत वालिया सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

लाइट एंड साउंड के माध्यम से विभीषण राजतिलक का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद काया कला केंद्र दिल्ली के कलाकारों ने निर्देशक प्रीतम गोठवाल के निर्देशन में सीता की अग्नि परीक्षा, भगवान श्रीराम के अयोध्या पहुंचने, भरत मिलाप और हनुमान जी के सीना चीरकर प्रभु श्रीराम व माता सीता के दर्शन कराने की भावपूर्ण लीला का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के महामंत्री गणेश अग्रवाल ने लीला देखने पहुंचे लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम के उद्धटान भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी और सभासद अनिल जैन रहे। पूजन दीपक एलन और राजीव मित्तल ने किया। मुख्य अतिथि रूपेश श्रीवास्तव रहे। विशिष्ट अतिथियों में अनिल कंसल, संगीता श्रीवास्तव, अंकित गुप्ता मनु, गौरव सिंघल, दिनेश एरन और दिनेश सिंघल शामिल रहे।

इस अवसर पर अध्यक्ष पवन गर्ग, महामंत्री गणेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजय गोयल, वरिष्ठ संरक्षक अनिल जैन, संयोजक रूपेश श्रीवास्तव, अंकित गुप्ता मनु, नितिन बालाजी आदि लोग मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed