फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   chhatro ne kiya district court ka bharman

छात्रों ने किया डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का भ्रमण

Tue, 02 Oct 2018 02:29 AM IST
amarujala
amarujala Updated Tue, 02 Oct 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
chhatro ne kiya district court ka bharman
meerut - फोटो : meerut

विज्ञापन
शोभित विवि के स्कूल ऑफ लॉ एंड कॉस्टीट्यूशनल स्टडीज विभाग के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को मेरठ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के मीटिंग रूम में महत्वपूर्ण जानकारी ली। इसके बाद कोर्ट की कार्रवाई को देखा और समझा। डिस्ट्रिक्ट जज आलोक सक्सेना, स्पेशल सीजीएम रामलाल, सीजीएम अभय प्रकाश, एडीजे तृतीय गुरुप्रीत बाबा, एडीजे पंचम एसएड यादव की कोर्ट में बीएएलएलबी, बीबीएएलएलबी, बीकॉम एलएलबी, एलएलबी और एलएलएम के छात्रों ने प्रश्न पूछे। इसके बाद छात्रों ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और पुस्तकालय का भ्रमण किया और रिकॉर्ड रूम देखा।

कोर्ट के भ्रमण के बाद छात्र थाना लालकुर्ती में भी गए और वहां की कार्य प्रणाली को समझा। इस दौरान अभिनव सक्सेना, निष्कर्ष गर्ग, आदित्य जैन और अर्जुन चौहान, शोभित, ज्योत्सना राणा, प्रणव गरिमा, आभा, प्रियंका, गरिमा, निष्ठा, कनिष्का, शामिल रहे। स्कूल ऑफ लॉ एंड कांस्टीटयूशनल स्टडीज विभाग की अध्यक्ष डॉ. रश्मि खुराना, मौ. इमरान, डॉ. रेखा वर्मा, डॉ. अनिता राठौर, जैनब नकवी, वर्षा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed