Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chhath Puja: Women offered 'arghya' to the setting sun

छठ पूजा : महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

Sun, 15 Nov 2026 09:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja: Women offered 'arghya' to the setting sun
छठ पूजा के प्रथम दिन महिलाएं अस्ताचलगामी (डूबते हुए) सूर्य देव को पहला अर्घ्य अर्पित करते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। शुगर मिल कॉलोनी में लोक आस्था का महान पर्व छठ पूजा का दो दिवसीय महोत्सव हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ। पर्व के पहले दिन रविवार को व्रती महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत का संकल्प लिया। रविवार शाम करीब 5:00 बजे महिलाएं पूजन सामग्री लेकर कॉलोनी के पार्क स्थित जलाशय पहुंची।
जलाशय के पास महिलाओं ने मिट्टी और रेत की बेदी बनाकर अपनी पूजा के लिए स्थान आरक्षित किया। बांस के दऊरे, सुपली, गन्ने, नारियल और मौसमी फल-सब्जियों जैसी पूजन सामग्री के साथ महिलाएं जलाशय के पानी में खड़ी हुई। उन्होंने श्रद्धा के साथ अस्ताचलगामी सूर्य देव को पहला अर्घ्य अर्पित किया। अर्घ्य अर्पण के बाद महिलाओं ने जलाशय की परिक्रमा की और छठी मैया से परिवार के कल्याण की प्रार्थना की।
विज्ञापन

दो दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे और अंतिम दिन सोमवार को तड़के व्रती महिलाएं फिर जलाशय पर पहुंचेंगी। वे उगते हुए सूर्य (उषा अर्घ्य) को जल अर्पित करेंगी। इसके बाद अपने कठिन व्रत का पारण करेंगी। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने में राजीव तिवारी, विनीत पांडे, विवेक झा, सतीश भारती, पवन यादव, सुरेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, राजेश, नागेंद्र, विक्रांत यादव, प्रेम, सतीश राजपूत और जितेंद्र यादव ने सहयोग किया। ललिता देवी, उर्मिला देवी और सुनीता देवी सहित अन्य श्रद्धालु महिलाओं व स्थानीय नागरिकों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed