फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cheif secretary expressed his displeasure

आयुष्मान भारत : परवान नहीं चढ़ रहा गोल्डन कार्ड अभियान

Tue, 14 Jan 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
cheif secretary expressed his displeasure
आयुष्मान भारत : परवान नहीं चढ़ रहा गोल्डन कार्ड अभियान
विज्ञापन

मेरठ। स्वास्थ्य विभाग का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने का अभियान पूरी तरह से परवान नहीं चढ़ पा रहा है। सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग केदौरान मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने कम गोल्डन कार्ड बनाए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही हिदायत दी कि ज्यादा से ज्यादा गोल्डन कार्ड बनाए जाएं।
दरअसल, स्वास्थ्य विभाग तीन माह तक गोल्डन कार्ड बनाने का अभियान चला रहा है, लेकिन यह अभियान पूरी तरह से परवान नहीं चढ़ पा रहा है, क्योंकि जन सुविधा केंद्र वाले आर्थिक जनगणना में लगे हुए हैं। ऐसे में गांव-गांव और मोहल्ला-मोहल्ला जाकर गोल्डन कार्ड शिविर लगाने का अभियान उस गति से नहीं चल रहा है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि एनआईसी भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रमुख सचिव ने गोल्डन कार्ड की संख्या बढ़ाने को कहा है। वह इस संबंध में जल्द ही जन सुविधा केंद्रों केसाथ बैठक करेंगे और इस अभियान में गति लाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आयुष्मान योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 को हुई थी। इसमें फिलहाल 64 अस्पताल पंजीकृत हैं, जिनमें छह सरकारी और 58 निजी अस्पताल हैं।
अभी बनने हैं 9 लाख से ज्यादा के गोल्डन कार्ड
आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू हुए 15 माह से ज्यादा का समय हो गया है। इसके बावजूद अभी भी नौ लाख से ज्यादा लोगों के गोल्डन कार्ड नहीं बन सके हैं, जबकि इलाज के दौरान गोल्डन कार्ड का होना जरूरी है। अगर गोल्डन कार्ड नहीं है तो इलाज नहीं मिलता है। कई बार तो इलाज के दौरान ही लोगों को गोल्डन कार्ड बनवाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed