{"_id":"58cfba0b4f1c1be5431a236a","slug":"checking-of-religious-sites-started-by-yogi-raj-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में योगी राज आते ही शुरु हुई धार्मिक स्थलों की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में योगी राज आते ही शुरु हुई धार्मिक स्थलों की चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 20 Mar 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पुलिसफोर्स तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में नई सरकार बनते ही कानून व्यवस्था को लेकर लखनऊ से सख्त निर्देश दिए गए हैं। शनिवार देर रात लखनऊ से जिले के पुुलिस अफसरों को सभी धार्मिक स्थलों की चेकिंग के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने सुबह तक जहां धार्मिक स्थलों की चेकिंग की गई, वहीं रविवार को दिन में पुलिस अफसरों ने जिले में अपराधियों के सत्यापान के लिए भोपू अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
शनिवार रात दो बजे से रविवार सुबह छह बजे तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर और देहात के सभी सीओ और थानेदारों ने धार्मिक स्थलों में चेकिंग की। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मंदिरों के अलावा मस्जिद और मदरसों के बाहर चेकिंग करते हुए आने जाने वाले लोगों से जानकारी ली गई। पुलिस का कहना है कि अवैध असलाह और धारदार हथियार मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके लिए अलग टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
इन मुख्य स्थानों पर चला अभियान
शहर में सदर बाजार, लालकुर्ती, देहलीगेट, कोतवाली, नौचंदी, सिविल लाइन, मेडिकल, ब्रह्मपुरी, रेलवे रोड सहित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में चेकिंग की गई। इसके अलावा देहात में सरधना, दौराला, हस्तिनापुर, मवाना, परीक्षितगढ़, माछरा, इंचौली, लावड़, खरखौदा और किठौर में भी पुलिस ने अभियान चलाया।
विज्ञापन
मुख्य मंदिरों के पास सुरक्षा के निर्देश
शहर और देहात के सभी मुख्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सुबह चार बजे से आठ बजे तक थाना स्तर से पुलिस की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने निर्देश दिए कि यदि किसी भी धार्मिक स्थल के पास चेन लूट, पर्स लूट या छेड़छाड़ की घटना हुई तो सिपाही से लेकर चौकी इंचार्ज तक सस्पेंड होंगे।
भोपू अभियान चलाकर किया अपराधियों का सत्यापन
रविवार को एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी, सीओ कोतवाली रण विजय सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान, सीओ सिविल लाइन रितेश कुमार, एएसपी कैंट सिद्घार्थ, एएसपी मवाना ने अपने-अपने क्षेत्र के इंस्पेक्टरों के साथ अपराधियों के सत्यापन के लिए पांच घंटे का भोपू अभियान चलाया। शहर और देहात में 700 से ज्यादा अपराधियों का सत्यापन किया गया। वहीं गंगानगर में कई गांवों में भोपू अभियान चलाया। पुलिस ने कसेरूबक्सर निवासी कपिल गैंग के फरार चल रहे गुर्गों के घर जाकर जानकारी जुटाई। पूछताछ के लिए तीन लोगों को थाने ले गई।