फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Checking drive conducted at Bhuni toll plaza.

Meerut News: भूनी टोल प्लाजा पर चला चेकिंग अभियान

Fri, 28 Aug 2026 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
Checking drive conducted at Bhuni toll plaza.
- एसपी देहात ने पुलिसकर्मियों को लगाई फटकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। शामली जनपद में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या और रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शुक्रवार को एसपी देहात अभिजीत कुमार ने भूनी टोल प्लाजा पर पहुंचकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। शामली की ओर से मेरठ में प्रवेश करने वाले वाहनों को रोककर उनकी जांच की गई।
एसपी देहात ने टोल प्लाजा से गुजरने वाले चारपहिया समेत अन्य वाहनों की जांच कराई। खासतौर पर गैर जनपदीय नंबर वाले वाहनों पर पुलिस की नजर रही। वाहनों में सवार लोगों से पूछताछ करने के साथ ही आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई। चेकिंग के दौरान जिन वाहनों पर पुलिस का स्टीकर लगा मिला या अंदर पुलिस की टोपी रखी मिली, उनकी भी गंभीरता से जांच की गई। एसपी देहात ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि केवल पुलिस का स्टीकर लगा होने या पुलिस से संबंधित सामान वाहन में मिलने पर किसी को जांच से छूट न दी जाए। संदिग्ध गतिविधि मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

वहीं, निरीक्षण के दौरान एसपी देहात ने डायल-112 और टोल प्लाजा पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी जांची। ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर उन्होंने पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने निर्देश दिए कि मेरठ में प्रवेश करने वाले गैर जनपदीय वाहनों की गंभीरता से जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed