फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cheating in the name of getting a job in Anganwadi

Meerut News: आंगनबाड़ी में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी

Tue, 14 Oct 2025 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Cheating in the name of getting a job in Anganwadi
दौराला। कुशावली निवासी राजेंद्र ने बड़कली गांव निवासी ग्रामीण और उसकी पत्नी पर आंगनबाड़ी में नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

राजेंद्र ने बताया कि आठ महीने पहले उसकी मुलाकात बड़कली निवासी ग्रामीण और उसकी पत्नी से हुई थी। बताया कि उक्त ग्रामीण ने खुद को सीबीआई का वकील बताया। कहा कि गरीबों के लिए ई-रिक्शा, प्लॉट और आंगनबाड़ी में रिक्ति है, उसका एक जानने वाला व्यक्ति नौकरी लगवा सकता है। राजेंद्र ने ढाई लाख, बड़कली निवासी संदीप ने डेढ़ लाख रुपये उसे दे दिए। अब उक्त ग्रामीण आनाकानी कर रहा है। इस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed