फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cheap liquor was being sold in branded bottles, six arrested

Meerut News: ब्रांडेड बोतलों में भरकर बेची जा रही थी सस्ती शराब, छह गिरफ्तार

Sat, 08 Mar 2025 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Cheap liquor was being sold in branded bottles, six arrested
सिविल लाइन क्षेत्र के सुभाष नगर में पुलिस का छापा, 17 पेटी शराब, खाली बोतलें, होलोग्राम, क्यूआर कोड बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर के एक मकान पर शुक्रवार सुबह पुलिस ने छापा मारा। यहां चंडीगढ़ से लाई गई सस्ती शराब ब्रांडेड बोतलों में भरी जा रही थी। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। 17 पेटी शराब, खाली बोतलें, होलोग्राम, क्यूआर कोड, बोतलों पर रैपर और ढक्कन वाली मशीन आदि सामान बरामद किए हैं।
मेरठ पुलिस को हापुड़ से इनपुट मिला था कि यहां से ब्रांडेड बोतलों में सस्ती शराब भरकर आसपास के कई जिलों में बेची जा रही है। सुभाषनगर स्थित एक मकान से यह धंधा चल रहा है। इस पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी फोर्स के साथ सुबह ही सुभाष नगर स्थित मकान पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके से हाशिमपुरा निवासी रोहित सैनी और उसके साथी खत्ता रोड ब्रह्मपुरी निवासी जफर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये लोग योगेश कुमार गुप्ता निवासी साबुन गोदाम बागपत रोड थाना टीपी नगर मेरठ व दिनेश निवासी घोपला रोड रिठानी थाना परतापुर चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर उन्हें उपलब्ध कराते थे। दिलावर सैनी निवासी भूमिया का पुल सैनी वाली गली थाना ब्रह्मपुरी से खाली बोतलें खरीदते थे। कमल राठौर निवासी तेली मोहल्ला थाना सदर बाजार से अंग्रेजी शराब की महंगी बोतलों के ढक्कन व रैपर खरीदते थे। बोतलों में सस्ती शराब भरकर अब्दुल्लापुर में स्थित अग्रेजी शराब के ठेके पर सेल्समैन विपिन चौहान निवासी थाना ठठिया जिला कन्नौज व वेदपाल निवासी सालौर थाना किठौर को और कालिया निवासी सेंट्रल मार्किट थाना नौचंदी को महंगे दामों में बेचते थे। गढ़ रोड वैशाली काॅलोनी निवासी विशाल बोतल में चंडीगढ़ की शराब को भरने व रैपर बदलने का काम करता है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रोहित, जफर, दिलावर सैनी, कमल राठौर, विपिन चौहान और वेदपाल को गिरफ्तार गया है। अन्य आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन


---
कई जिलों में दुकानों पर की जा रही थी सप्लाई

पुलिस की जांच में सामने आया है कि चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर सुभाष नगर में मकान से ब्रांडेड बोतलों में नकली शराब भरकर आसपास के कई जिलों में दुकानों पर सप्लाई किया जा रहा था। किन दुकानों पर सप्लाई हो रही थी, पुलिस इसका पता लगा रही है। ब्रांडेड बोतलों में सस्ती शराब भरकर इस तरह बेची जा रही थी कि देखकर पहचान करना भी मुश्किल है। इस वजह से पुलिस ने अब्दुल्लापुर में शराब की दुकान पर सैंपल लिए। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि शराब असली है या नकली है। इस मामले में अभी कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
अब्दुल्लापुर में शराब के सैंपल लिए, दुकान की सील

टीम ने अब्दुल्लापुर स्थित दुकान पर भी छापा मारा। यहां शराब के कई सैंपल लिए। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम को बुलाकर दुकान को सील कर दिया गया। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि दुकान पर ब्रांडेड बोतलों में सस्ती शराब भरकर बेचे जाने की सूचना मिली थी। इसके चलते यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed