फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chaupal will be installed in every village from SP 25

सपा 25 से गांव-गांव में लगाएगी चौपाल

Tue, 22 Dec 2020 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Chaupal will be installed in every village from SP 25
मेरठ। समाजवादी पार्टी की 14 दिन चली किसान यात्रा सोमवार को खत्म हो चुकी है। पार्टी द्वारा अब किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए गांव-गांव में चौपाल लगाई जाएंगी। इसकी शुरूआत 25 दिसंबर से की जाएगी।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 25 दिसंबर से समाजवादी किसान घेरा शुरू किया जाएगा। गांव में किसानों के बीच पार्टी के नेता घेरा बनाकर चौपाल लगाएंगे। पार्टी के सांसद, विधायक व अन्य प्रमुख नेता गांवों में जाकर इसका नेतृत्व करेंगे। वे किसानों से संवाद करेंगे। वहीं, उन्हें समाजवादी नीतियों और समाजवादी पार्टी की सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश का अनुपालन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और तथाकथित कृषि सुधार कानूनों की सच्चाई से किसानों को अवगत कराएंगे। सरकारी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए गांव-गांव में समाजवादी नेता चौपाल करेंगे। अब तक चल रही किसान यात्रा का रविवार को अंतिम दिन था। किसान यात्रा में भी पार्टी कार्यकर्ता लोगों से मुलाकात करके कृषि कानून की खामियां बता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed