फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   chaudhary sahab always fight for farmers

हमेशा किसानों के हित में लड़े चौधरी साहब

Tue, 24 Dec 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
chaudhary sahab always fight for farmers
गांव निलौहा में चौ. चरण सिंह जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपा विधायक दिनेश खटीक। - फोटो : MAWANA
दौराला। पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता समेत अन्य दलों ने कार्यक्रम आयोजित किए। स्कूलों में छात्रों को विशेष जानकारी दी गई। हवन-यज्ञ के साथ ही उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। दौराला, सरधना, मवाना, हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़, सरूरपुर सहित अन्य क्षेत्रों में कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

दौराला में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि चौ. चरण सिंह ने हमेशा किसान हित की लड़ाई लड़ी हैं। इस मौके पर मदनपाल सिंह, शरद, प्रमेंद्र मुखिया, हरेंद्र, रवि बटजेवरा, संजय चौधरी, कविंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, अमित मुखिया, देवेंद्र आदि मौजूद रहे। विधायक संगीत सोम व जिलाध्यक्ष अनुज राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दौराला चौराहे पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विधायक ने 117वीं जयंती पर बोलते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह ने ही किसानों को न्याय दिलाने का कार्य किया। आज किसान उन्हीं की बदौलत अपनी फसलों के वाजिब दाम पा रहा है। इस दौरान भाजयुमो के पूर्व जिलामंत्री मनिंदर विहान, रोबिन गुर्जर, ओमप्रकाश, हरेंद्र अहलावत, प्रदीप चिंदौड़ी, इंद्रपाल, सुदेश, आशीष, रवि, चंद्रकांत शर्मा, अमित, बुलंद, संजय आदि मौजूद रहे। वहीं रालोद नेता संजय पनवाड़ी के नेतृत्व में भी माल्यार्पण किया गया। भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत के नेतृत्व में भी किसानों के मसीहा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सरधना क्षेत्र के दबथुवा गांव में युवा भाजपा नेता अनिल चौधरी के नेतृत्व में हवन किया गया। अनिल चौधरी ने कहा कि चौ. चरण सिंह किसी जाति के नही बल्कि संपूर्ण किसान बिरादरी के नेता थे। पूर्व एमएलसी चौधरी जगत सिंह व सतेंद्र भाराला ने भी देश के पूर्व प्रधानमंत्री को किसानों का मसीहा बताया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि कपिल शर्मा, मंडलाध्यक्ष सरूरपुर भाजपा पवन शर्मा, तेजवीर प्रधान, मोहित बाफर, विकास पुनिया, अर्जुन ढिंढाल, ओमकरण, रामबोस, दीपक गुप्ता, नीरज शर्मा, शैलेंद्र, जगत सिंह, नरेंद्र, मनवीर, गोपाल व सोमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मवाना स्थित कृषक इंटर कालेज के प्रबंधक अजय सिंह एवं कृषक पीजी कालेज मवाना के पूर्व सचिव अतुल वर्मा व प्राचार्य डॉ. तनुज कुमार एवं प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने चौ. चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि यूपी में भूमि सुधार का पूरा श्रेय पूर्व चौ. साहब को जाता है। गांव निलौहा में हवन यज्ञ कर उनके पद चिन्हों पर चलने की अपील की। भाजपा विधायक दिनेश खटीक ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प चढ़ाए। कहा कि वह किसानों के साथ गरीब मजदूर वर्ग के लोगों के भी मसीहा रहे। इस मौके पर हवन यज्ञ किया गया। वहीं, रालोद नेता कार्यकर्ताओं ने सीएचसी में लोगों को फल वितरित किए। चौ. रतन सिंह, सीेएम डागर, रविन चौधरी, बबलू चौधरी, आलोक, अमित शर्मा, जयपाल शर्मा आदि मौजूद रहे। हस्तिनापुर स्थित पंचायती राज भवन धर्मशाला में भी जयंती मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ता सोमनाथ पपनेजा ने कहा कि चौ. साहब हमेशा बताते थे कि देश की खुशहाली का रास्ता गांव से होकर गुजरता है। मुकुल चौहान ने कहा कि किसानों के दुख दर्द को उन्होंने दूर किया। सुजीत चौधरी, पवनेश चौधरी, गौरव गुर्जर, मनोज अहलावत, नरेंद्र चौधरी, मनीष, अमित ढाका, मुकुल चौहान, हरविंदर छाबड़ा, बॉबी चौधरी, अर्जुन देशवाल, राजीव चौधरी, सुमित चौधरी व अरिहंत सैनी आदि मौजूद रहे। जानीखुर्द स्थित सीएलएम इंटर कॉलेज के सभागार में प्रबंधक डॉ विरेंद्र कुमार मिश्रा, पूर्व प्रबंधक यतींद्र मिश्रा, प्रधानाचार्य अशोक त्यागी, चौ. जबर सिंह, राकेश शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, रवि कुमार, विकास, आसू, सागर आदि ने चौधरी चरण सिंह ने चरण सिंह के चित्र पर पुष्पअर्पित किए। सोनू शर्मा, प्रधान हरिओम, आकाश, राजपाल चौधरी, कृष्ण गोपाल जिंदल, फरमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंबल वितरित किए
सरधना। उकसिया गांव में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं जिपं सदस्य डॉ मिनाक्षी भराला व भाजपा नेता सतेंद्र भराला ने चौ. चरण की 117 वीं जयंती पर किसानों के कंबल वितरण किया। डॉ. मीनाक्षी भराला ने कहा किसानों व मजदूरों के बीच चौधरी साहब का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है। सत्येंद्र भराला ने कहा किसानों के हमेशा अमर रहेंगे। इस मौके पर उन्हें पुष्पांजलि वितरित की गई। इस मौके पर पवन चौधरी, देवेंद्र ग्राम प्रधान, विनोद कश्यप, अतर सिंह, विरेंद्र सिंह, प्रदीप हुड्डा, ओमपाल सिंह व सोनू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed