फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   chaturvedi parayan mahayag for national welfare

राष्ट्र कल्यांणार्थ चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का आयोजन

Mon, 23 Dec 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
chaturvedi parayan mahayag for national welfare
खरखौदा कस्बा में पांच कुंडीय युग में आहुति देते यजमान। - फोटो : KITHOR
खरखौदा। कस्बे में पिछले कई वर्षों से राष्ट्र कल्याणार्थ व पर्यावरण शुद्धि के लिए यज्ञ आयोजन चल रहा है। इस वर्ष भी रविवार से पांच कुंडीय यज्ञ का शुभारंभ किया गया। यज्ञ का आयोजन 22 से 29 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

कस्बा खरखौदा में पिछले पांच वर्षों से योग प्रचार समिति एवं क्षेत्र के लोगों के सहयोग से गुुरुदेव ब्रह्मऋषि कृष्णदत्त महाराज की कृपा से इस यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष रविवार को भी पांच कुंडीय यज्ञ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन रमेश चंद ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद पांचों वेदियों पर यजमानों द्वारा यज्ञ में आहूति दी गई। इस यज्ञ को ब्रह्मा गुरुवचन शास्त्री एवं लाक्षागृह बरनावा के आचार्य गण विद्यार्थियों द्वारा कराया गया। इस यज्ञ का संकल्प एवं उद्देश्य वातावरण को प्रदूषण मुक्त करना व भूमंडल की रक्षा करना है। जिससे वर्तमान में आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वायुमंडल एवं प्रकृति मिल सके। इसी क्रम में इस यज्ञ के माध्यम से शुद्ध गौधृत के साथ शुद्ध वनस्पति, औषिधियों को अग्नि को समर्पित किया गया। इस प्रक्रिया से यह औषधीय वायु छोट-छोटे परमाणुओं में टूटकर वायुमंडल को शुद्ध करती है। जिसमें संपूर्ण राष्ट्र का कल्याण होता है। इससे प्रत्येक जीव को इसका लाभ मिलता है। इस दौरान वातावरण की शुद्धि के लिए औषधीय पौधों के पौधरोपण का भी संकल्प लिया। यज्ञ में पांचों वेदियों पर यजमान सुशील त्यागी दिल्ली, दीपक त्यागी, पवन त्यागी, रामअवतार त्यागी व राजू त्यागी सभी पत्नियों के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर अशोक त्यागी, मुकेश त्यागी, रामअवतार खटीक, अरविंद शर्मा, संजय प्रजापति, विक्रांत त्यागी, महेश अताराड़ा, रामकुमार शर्मा, कपिल त्यागी, देवेंद्र पहलवान, कर्नल धर्मवीर सिंह, संदीप त्यागी, संजय त्यागी, अवधेश स्वामी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed