देवबंद: चार्टर्ड अकाउंटेंट व उसके साथी का अपहरण, बदमाशों ने फोन पर मांगी 10 लाख की फिरौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद क्षेत्र में मंगलवार की रात्रि कार सवार बदमाशों ने सीए (चार्टर्ड एकाउंटेंट) व उसके साथी का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने सीए के परिजनों से 10 लाख रूपये की फिरौती मांगी। अपहरण की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर सीए को नागल क्षेत्र के जंगल में सकुशल छुड़ा लिया।
सहारनपुर की आवास विकास कालोनी निवासी संजय मिश्रा (सीए) अपने साथी बसंत अग्रवाल के साथ आई-20 कार द्वारा दिल्ली से सहारनपुर लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात्रि करीब 9.30 बजे सीए की कार जैसे ही देवबंद में साखन नहर के समीप पहुंची तो इसी दौरान पीछे से आए एक अन्य कार ने उन्हें ओवरेटक कर रोक लिया तथा हथियारों के बल पर आतंकित कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। कार में बदमाशों की संख्या 2-3 बताई जा रही है। बदमाश दोनों को नागल की तरफ ले गए।
बताया जा रहा है कि बसंत अग्रवाल को तो बदमाशों ने रास्ते में ही कार से नीचे उतार दिया। जबकि संजय मिश्रा के परिजनों से 10 लाख रूपये की फिरौती मांगी। इसी दौरान अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई।
सीओ रजनीश उपाध्याय के नेतृत्व में देवबंद, नागल समेत अन्य थानों की पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करना शुरू कर दिया। सीड़की व नागल के जंगल में पुलिस ने सीए संजय मिश्रा को सकुशल बरामद कर लिया। जबकि बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे।
कोतवाल अशोक कुमार सोलंकी ने बताया कि सीए व उनके साथ की कार मंगलवार की रात्रि 9.03 बजे पर टोल टैक्स से पास हुई थी। नागल क्षेत्र में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। उनका कहना है कि कार को ओवरटेक करने के बाद बदमाश उनकी कार में बैठ गए।
फिरौती मांगने के दौरान वह उन्हें घंटों इधर-उधर घुमाते रहे। मामला नागल क्षेत्र का है। वहीं, सीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर देगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/