{"_id":"61b11ab9b9e6fb4c374e8ba3","slug":"chargesheet-filed-in-pinki-murder-case-meerut-news-mrt568221869","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंकी हत्याकांड में ससुर रामकिशन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंकी हत्याकांड में ससुर रामकिशन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंकी हत्याकांड में ससुर रामकिशन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
मेरठ। इंटीरियर इंजीनियर अमित बंसल की खुदकुशी के बाद उसकी पत्नी पिंकी बंसल की हत्या के मामले में ससुर रामकिशन के खिलाफ नौचंदी पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। हत्याकांड में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को मूल आधार बनाया। फोरेसिंक रिपोर्ट में भी हत्या में प्रयुक्त कटर पर रामकिशन के हाथ के निशान का मिलान होना बताया गया।
शास्त्रीनगर में चार अक्तूबर 2021 को इंटीरियर इंजीनियर अमित बंसल ने अपने ऑफिस में फांसी लगाकर जान दे दी थी। अमित की पत्नी पिंकी ने उसको बचाने का प्रयास किया था, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे। इसी दौरान अमित के पिता रामकिशन गुप्ता भी वहां पहुंचे। उन्होंने पुत्रवधू को पहले पीटा और फिर उसकी कटर से गर्दन काटी। इसके चलते पुत्रवधू पिंकी की अस्पताल में एक सप्ताह बाद मौत हो गई थी। यह पूरा घटनाक्रम ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।
इसको देखने के बाद रामकिशन को हत्या के आरोप में जेल भेजा गया। इंस्पेक्टर नौचंदी जितेंद्र कुमार ने इसकी विवेचना की। अमित की खुदकुशी में एफआर लगा दी और पिंकी हत्याकांड में ससुर के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। विवेचक इंस्पेक्टर ने बताया कि विवेचना में सीसीटीवी कैमरे की सीडी लगाई है। फोरेसिक रिपोर्ट, प्रयुक्त पेपर कटर और चश्मदीद लोगों के बयान के आधार पर चार्जशीट लगाई है। इस मामले में मजबूत साक्ष्य हैं। इसमें सजा हो सकती है।