{"_id":"61d20937e67bd23ae214fe40","slug":"chargesheet-filed-against-16-junks-of-sotiganj-meerut-news-mrt571830313","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोतीगंज के 16 कबाड़ियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोतीगंज के 16 कबाड़ियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोतीगंज के 16 कबाड़ियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
मेरठ। सोतीगंज से छह माह पहले बरामद हुए 23 इंजनों के मामले में पुलिस ने 16 कबाड़ियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने इनसे लग्जरी वाहनों के इंजन भी बरामद किए थे। फोरेंसिक टीम की जांच में भी चोरी और लूट के इंजनों के चेसिस नंबर बदलने की रिपोर्ट आई थी। इसके बाद विवेचना के आधार पर चार्जशीट तैयार की गई।
जुलाई माह में तत्कालीन इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह राणा ने सोतीगंज में कई कबाड़ियों के यहां छापा मारा था। इस दौरान 23 इंजन बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस ने प्रवेश उर्फ पहाड़ी, हाजी वहीद और नवाज निवासी दरगाह वाली गली को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही 16 कबाड़ियों के खिलाफ केस दर्ज किए गए थे। बाद में बाकी आरोपियों को भी पुलिस ने जेल भेज दिया था। इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह ने बताया कि बड़े पैमाने पर लग्जरी वाहनों के पार्ट्स और 23 इंजन मिले थे, इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है।