फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chaos at polling booth, snake came out of bushes

पोलिंग बूथ पर अव्यवस्था, झाड़ियों से निकला सांप

Mon, 22 Nov 2021 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Chaos at polling booth, snake came out of bushes
पोलिंग बूथ पर अव्यवस्था, झाड़ियों से निकला सांप
विज्ञापन

मवाना। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम रविवार को आयोजित हुआ। मखदूमपुर रोड स्थित इस्लामिया मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल पोलिंग बूथ पर झाड़ियां खड़ी हैं और बीएलओ के बैठने की तक की व्यवस्था नहीं थी। यहां सांप निकलने से दहशत फैल गई। भाजपा नगर अध्यक्ष ने एसडीएम से शिकायत की है।
पोलिंग बूथ पर बीएलओ ड्यूटी पर पहुंचे तो कुर्सी या फर्श आदि की व्यवस्था नहीं थी। किसी प्रकार झाड़ियों के बीच से होते हुए बीएलओ स्कूल के कक्षों तक पहुंचे और सीढ़ियों पर बैठकर काम करने लगे। तभी एक सांप निकला गया, जिससे भगदड़ मच गई। सांप के जंगल की ओर जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में सुपरवाइजर अतुल कुमार और भाजपा नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता ने शिकायत की है।
विज्ञापन

1500 नए मतदाता बनाए
मवाना। पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 391 पोलिंग में से 04 पोलिंग बूथों पर बीएलओ अनुपस्थित मिले। वहीं 1500 नए मतदाता बनाए गए। उपजिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में पोलिंग बूथों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। नगर व देहात के 391 पोलिंग बूथों पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी। रजिस्ट्रार कानूनगो साविका शर्मा ने बताया कि 04 बूथों पर बीएलओ अनुपस्थित मिले, जिनके विभागों को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। 600 ऐसे मतदाताओं के नाम काटे गए, जिनकी मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed