{"_id":"6a64a74463cfe504240c64f7","slug":"chants-of-jai-khatu-shyam-echoed-during-the-sankirtan-on-ekadashi-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1254415-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एकादशी पर संकीर्तन में गूंजे खाटू श्याम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एकादशी पर संकीर्तन में गूंजे खाटू श्याम के जयकारे
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गांधी आश्रम तपोवन भूमि पर स्थित सिद्धपीठ श्री भगवान परशुराम राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर में एकादशी पर संकीर्तन का आयोजन किया गया। भक्तों ने भजनों पर झूमते हुए बाबा के जयकारे लगाए। पंडित सच्चिदानंद शर्मा, मुकेश शर्मा, विवेक गौड़, सुभाष शर्मा, मधुमय शर्मा और रोहित कंसल ने ज्योति प्रज्वलित की।
भजन गायक राजू चंचल, मोनिका प्रिंस सूर्यवंशी, शिवम शर्मा, करिश्मा शर्मा, ऐश्वर्या वर्मा और नेहा गुप्ता ने भजन प्रस्तुत किए। उनके भजनों पर भक्त झूम उठे। मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। दीपक भिवानिया, अनिल शर्मा, अंकित बंसल, नवीन अनमोल और श्याम कोहली ने दरबार सेवा की।
अनिल गोयल ने बताया कि श्री हरि विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इस दौरान पृथ्वी शिवमय हो जाती है। सभी देवता बारी-बारी से सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं। इनमें गुरु पर्व, श्री कृष्ण जन्माष्टमी, पितृपक्ष, गणेश उत्सव और नवरात्र शामिल हैं।