फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chants of 'Bhole Bam' to echo from today; three-day Kanwar Mela begins.

Meerut News: आज से गूंजेंगे भोले बम के जयकारे, तीन दिवसीय कांवड़ मेला शुरू

Sun, 09 Aug 2026 09:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
Chants of 'Bhole Bam' to echo from today; three-day Kanwar Mela begins.
बहसूमा। सिद्ध पीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर की फोटो
बहसूमा। सिद्धपीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर में सोमवार से तीन दिवसीय श्रावण मास कांवड़ मेले का शुभारंभ होगा। मेले को लेकर पुलिस प्रशासन और मंदिर समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर परिसर में दुकानें सज चुकी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, सफाई और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए पूरे मंदिर परिसर को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन

मेले में बड़ी संख्या में कांवड़िया और शिवभक्त पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मेले की पूर्व संध्या पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। रविवार को राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने मंदिर पहुंचकर भगवान आशुतोष की पूजा-अर्चना की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल, अमित गोयल, रोहित बंसल, सुदर्शन गोयल, नितिन खटीक, प्राचल और ठाकुर लाखन सिंह मौजूद रहे। मंत्री ने मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय भंडारे का शुभारंभ किया। मंदिर समिति के सदस्य हरजिंदर सिंह और लाखन सिंह ने बताया कि सोमवार से मंदिर परिसर हर-हर महादेव और भोले बम के जयकारों से गूंज उठेगा।

बहसूमा। सिद्ध पीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर की फोटो

बहसूमा। सिद्ध पीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर की फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed