फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Change in weather, scabies cases increase

Meerut News: मौसम में बदलाव, बढ़े स्केबीज के मरीज

Sat, 08 Feb 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 08 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Change in weather, scabies cases increase
शामली। मौसम में बदलाव आने के साथ ही स्केबीज के मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 30-40 मरीज इस रोग से पीड़ित आ रहे हैं। चिकित्सक दवा के साथ साफ-सफाई रखने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मवीर ने बताया कि इस रोग की पहचान अंगुलियों के बीच में और शरीर के अंदरूनी हिस्से पर लाल भूरे रंग के दाने से होती है। हालांकि यह गर्दन से नीचे शरीर के किसी भी हिस्से पर इसके दाने हो सकते हैं। इसकी वजह ये है कि शरीर का जो हिस्सा धूप में रहता है, वहां पर इसका असर कम होता है।
विज्ञापन

इसमें खुजली होती है। दिन के मुकाबले रात में खुजली ज्यादा होती है। इसकी वजह ये है कि इसका संक्रमण दिन के मुकाबले रात में ज्यादा होता है। रोगी के संपर्क में आने से यह परिवार के अन्य लोगों को भी हो सकती है। उन्होंने बताया रोजाना ओपीडी में 30-40 मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी चार साल की अमान्या को लेकर परिजन पहुंचे। उसके शरीर पर लाल रंग के दाने बनने व खुजली होने की समस्या बताई। शामली निवासी 50 वर्षीय सफल ने बताया कि उसकी अंगुलियों के बीच में दाने बने हुए हैं। उनमें तेज खुजली होती है। चिकित्सक ने स्केबीज होना बताया और दवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed