फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chanda and Spartan Club reach the semi-finals

Meerut News: चंदा और स्पार्टन क्लब सेमीफाइनल में पहुंची

Fri, 16 Jan 2026 06:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 16 Jan 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Chanda and Spartan Club reach the semi-finals
तोपखाना फुटबाल मैदान में चल रही है दुर्गा सिंह मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला फुटबाल संघ की ओर से तोपखाना फुटबाल मैदान में चल रही दुर्गा सिंह मेमोरियल फुटबाल प्रतियागिता में शुक्रवार को दो मैच हुए। इसमें चंदा फुटबाल क्लब और एमएफए क्लब की टीम ने मैच जीतकर बढ़त बनाई। पूल ए में चंदा फुटबाल क्लब और स्पार्टन क्लब ने अंकों के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

शुक्रवार को पहला मैच चंदा क्लब और स्पार्टन एफसी के बीच खेला गया। मैच के 10वें मिनट में स्पार्टन क्लब के अमित ने पहला गोल करके अपनी टीम को एक गोल से आगे कर दिया। पहले हाफ में स्पार्टन एफसी 1-0 से आगे थी। मैच के दूसरे हाफ के 5वे मिनट में चंदा क्लब के वारिश ने शानदार गोल करके मैच बराबर कर दिया। दूसरे हॉफ के 26वे मिनट में चंदा क्लब के यश ने दूसरा गोल करके स्कोर 2-1 पर ला दिया। मैच के अंतिम चरण में चंदा एफसी के वरिष्ठ खिलाड़ी सुशील भटनागर ने बेहतरीन गोल करके स्कोर 3-1 कर दिया। यह मैच चंदा एफसी ने 3-1 से जीत लिया। दूसरा मैच एमएफए एफसी व एबीसीडी एफसी के बीच खेला गया। दूसरे हॉफ में एमएफए के सादीन ने अपनी टीम का निर्णायक गोल किया। अंत में 1-0 से एमएफण्की टीम ने जीत प्राप्त कर बढ़त बनाई। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि वरिष्ठ खिलाड़ी अमरजीत सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच के निर्णायक दानिश अहमद, सह निर्णायक जुबेर खान, प्रिंस कुमार रहे। पहले मैच के मैन ऑफ द मैच चंदा एफसी के कप्तान आशीष सोनकर व दूसरे मैच के मैन ऑफ द मैच एमएफए एफसी के सादीन रहे। दोनों खिलाड़ियों को पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रविंद्र सिंह उर्फ टीटू पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत, सह सचिव हरीश ठाकुर, वेद प्रकाश, अशोक भटनागर, पॉल थॉमस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed