फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   chance to become business reporter and fecilitater

व्यवसाय संवाददाता और फैसीलिटेटर बनने का मौका

Tue, 24 Dec 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
chance to become business reporter and fecilitater
व्यवसाय संवाददाता और फैसीलिटेटर बनने का मौका
विज्ञापन

मेरठ। अनुसूचित जाति के इंटरमीडिएट और कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले युवक-युवतियों के आर्थिक उत्थान के लिए व्यवसाय संवाददाता और बिजनेस फैसीलिटेटर बनाने के लिए योजना को लाया गया है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को यूपी इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट लिमिटेड, लखनऊ (मार्गदर्शी संस्था) के सहयोग से अल्प अवधि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके बाद आवश्यक संसाधन फर्नीचर, कम्प्यूटर, बायोमेट्रिक मशीन, इन्वर्टर आदि की व्यवस्था भी मार्गदर्शी संस्था द्वारा की जाएगी। इसके लिए परियोजना लागत 1 लाख रुपये के सापेक्ष दस हजार रुपये का शासकीय अनुदान, 25 हजार रुपये मार्जन मनी, चार प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर, 65 हजार रुपये ब्याज मुक्त ऋण के रूप में 36 समान किस्तों में दिए जाएंगे। इसके लिए कम्प्यूटर ट्रेड में प्रशिक्षित अभ्यार्थियों को वरीयता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए अनुसूचित जाति के वे व्यक्ति जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हों, उत्तरप्रदेश का स्थायी निवासी हो तथा पूर्व में अन्य किसी संस्था से किसी योजना में ऋण अनुदान न लिया हो 28 दिसंबर तक आवेदन कर सकता है। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट होनी चाहिए। इच्छुक लोग अधिक जानकारी के लिए जिला प्रबंधक, उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड, विकास भवन कमरा नंबर 39 द्वितीय तल पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed