फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Challenge in SIR...Voters are not filling the counting form and giving it to BLO

Meerut News: एसआईआर में चुनौती... बीएलओ को गणना प्रपत्र भरकर नहीं दे रहे मतदाता

Thu, 20 Nov 2025 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Challenge in SIR...Voters are not filling the counting form and giving it to BLO
मेरठ। एसआईआर लागू कराने में जिला प्रशासन के सामने चुनौती हैं। 16 दिन में 27 लाख मतदाता में से कुल 1.13 लाख मतदाता ही गणना प्रपत्र भर पाए हैं। बीएलओ द्वारा 97 फीसदी गणना प्रपत्र वितरित करने का दावा किया गया है। मतदाताओं द्वारा फॉर्म भरकर बीएलओ को जमा नहीं कराया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन ने अब गली-मोहल्लों में वालंटियर बनाने की प्रक्रिया शुरू की है, ताकि खुद ही मतदाता का फॉर्म भरकर बीएलओ से डिजिटल कराया जा सके।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने जिले में 2758 बीएलओ बनाकर गणना प्रपत्र 97 फीसदी वितरित करा दिए हैं, लेकिन मतदाता फॉर्म भरकर वापस बीएलओ के पास जमा नहीं कर रहे हैं। चार नवंबर 2025 से अब तक कुल 1.13 लाख मतदाता को ही बीएलओ डिजिटल पर अपलोड कर पाए, जबकि जनपद में 27 लाख मतदाता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह का कहना कि मतदाता को जागरूक होना होगा, तभी एसआईआर सफल होगा। मतदाताओं को दो-तीन दिन में फॉर्म बीएलओ के पास जमा कर देना चाहिए, ताकि वह उनको डिजिटल कर सके। बीएलओ के साथ गली-मोहल्ले में प्रशासन द्वारा वालंटियर बनाने का काम शुरू कराया गया है, ताकि घर-घर जाकर मतदाता से गणना प्रपत्र लाए। मतदाता की मौजूदगी में वालंटियर फॉर्म को भरे। इससे एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो पाएगी। 24 नवंबर 2025 तक सभी मतदाताओं के गणना प्रपत्र ऑनलाइन करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने समय दिया हुआ हैं। इस पर जनपद स्तर से तेजी से काम कराया जा रहा हैं। प्रशासन के अलावा नगर निगम, विकास प्राधिकरण और आवास विकास सहित अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को एसआईआर में लगाया गया है।
विज्ञापन


2025 की वोटर लिस्ट में नाम न होने पर घबराएं नहीं
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि 2025 की वोटर लिस्ट में जिन-जिन मतदाताओं के नाम हैं, उनके ही एसआईआर के तहत गणना प्रपत्र वितरित किया गया है। जिन मतदाताओं के पास गणना प्रपत्र नहीं पहुंच रहा तो वह घबराएं नहीं। हो सकता है कि 2025 की वोटर लिस्ट में उनका नाम न हो। 2003 या उसके बाद की वोटर लिस्ट में नाम है तो वह मतदाता फॉर्म-6 भरेंगे। विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद उनके नाम 2025 की वोटर लिस्ट में शामिल कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
एसआईआर में गणना प्रपत्र वितरित की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अब उनको ऑनलाइन करने का कार्य चल रहा हैं। जिन मतदाता ने गणना प्रपत्र भरकर वापस बीएलओ के पास जमा नहीं किया है, वह तुरंत कर दें। फॉर्म भरने में कोई परेशानी हो, उसमें बीएलओ सहयोग करेंगे।
डॉ. वीके सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed