{"_id":"6a63b2216f340651cd086664","slug":"challans-issued-against-four-individuals-for-littering-a-fine-of-2800-was-collected-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1254357-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गंदगी फैलाने पर चार के खिलाफ चालान, 2800 रुपये जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गंदगी फैलाने पर चार के खिलाफ चालान, 2800 रुपये जुर्माना वसूला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नगर निगम ने शुक्रवार को महानगर में सफाई अभियान चलाया। सड़क और सड़क किनारे कूड़ा व निर्माण सामग्री डालने तथा नालों में गोबर बहाकर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चार मामलों में कुल 2800 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सूरजकुंड वाहन डिपो क्षेत्र में श्यामनगर निवासी चांद मोहम्मद पर नाले में गोबर बहाने के आरोप में 1,000 रुपये का चालान किया गया। इसी डिपो के वार्ड-32 स्थित शर्मा नगर में गुरदीप और अंकुर मुंजाल पर सड़क पर कूड़ा और अपशिष्ट डालने के कारण 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
दिल्ली रोड वाहन डिपो क्षेत्र में हापुड़ रोड पर शफीक, मुकीम और फलील के खिलाफ सड़क पर कूड़ा फैलाने के मामले में 600 रुपये का चालान किया गया। वहीं कंकरखेड़ा वाहन डिपो क्षेत्र के खिर्वा रोड पर रविंद्र पर सड़क पर कूड़ा और अपशिष्ट डालने के आरोप में 200 रुपये का जुर्माना लगाया।