फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chairman elected unopposed in nine committees

Meerut News: नौ समितियों में निर्विरोध चुने गए सभापति

Fri, 18 Oct 2024 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Chairman elected unopposed in nine committees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर/नजीबाबाद। जिले की नौ सहकारी गन्ना विकास समितियों में बृहस्पतिवार को प्रबंध समिति के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई। सभी समितियों में सभापति और उपसभापति पद के लिए सिर्फ एक-एक ही नामांकन पत्र जमा किए गए। ऐसे में सभी समितियों पर भाजपा समर्थित सभापति और उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित हो गए। बिजनौर गन्ना समिति में दीपा रानी को सभापति और उपसभापति आदेश कुमार चुने गए। गन्ना समिति नूरपुर में सभापति अमित कुमार और उपसभापति दीपक कुमार निर्वाचित हुए। हल्दौर समिति पर नरेश कुमार सभापति और पुष्कर चौधरी उपसभापति बने हैं। अफजलगढ़ समिति पर मलकीत सिंह सभापति और संजीव कुमार उपसभापति चुने गए। नगीना में अनिल कुमार सभापति चुने गए। धामपुर में मोहन सिंह सभापति बने जबकि उपसभापति का पद खाली रह गया है। इसके अलावा सहकारी समितियों से अन्य सहकारी सहकारी संस्थाओं के लिए प्रतिनिधि चुनकर भेजे गए हैं।
n चीनी मिल में सुरेंद्र और सचिन बने संचालक
नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल प्रबंध समिति के लिए कोटकादर से सुरेंद्र और फजलपुर से सचिन कुमार संचालक चुने गए। चुनाव अधिकारी एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी बीईओ राजमोहन गुप्ता की देखरेख में चीनी मिल के दो संचालक पदों पर मतदान हुआ।
विज्ञापन

कोटकादर संचालक पद पर सुरेंद्र सिंह और कश्मीर सिंह का चुनाव 18-18 मत मिलने से चुनाव टाई हुआ। गोली डालने पर सुरेंद्र विजयी रहे। उधर, फजलपुर से सचिन कुमार रीता रानी को पराजित कर संचालक बने। सचिन कुमार लगातार दूसरी बार संचालक बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

n सुशील कुमार चुने गए सभापति : स्योहारा। गन्ना प्रबंध समिति के सभापति के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुशील कुमार उर्फ बंटी को निर्विरोध सभापति व लोकेन्द्र चौधरी को उप सभापति निर्वाचित किया गया। अजित राणा, रहिताश सिंह, लखपत सिंह, लोकेन्द्र सिंह उप सभापति, आलोक कुमार, पंकज, संदीप सैनी नामित संचालक, जयपाल सिंह, विनोद कुमारी, सीमा देवी, दिनेश कुमार, संजीव चौधरी, प्रदीप विश्नोई, धर्मवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed