{"_id":"67119b22c02f963074023b66","slug":"chairman-and-deputy-chairman-of-sugarcane-committee-elected-meerut-news-c-14-1-mrt1050-683228-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गन्ना समिति के सभापति और उपसभापति निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गन्ना समिति के सभापति और उपसभापति निर्वाचित
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद
मेरठ। गन्ना समिति के चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को तस्वीर साफ हो गई। भाजपा ने पुराने और भरोसेमंद लोगों को समिति में जगह दी गई है। संगठन के चुनाव से पहले पार्टी पदाधिकारियों को दी यह जिम्मेदारी पदाधिकारियों की लंबी फेहरिस्त को कम करने की भी जुगत मानी जा रही है। भाजपा में जश्न का माहौल है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार गन्ना समिति के जरिए पार्टी गन्ना किसानों और गांव-देहात में अपने लिए सियासी जमीन तैयार कर रही है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वह्न करने वाले चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्र नेता राहुल विकल को शासन द्वारा गन्ना समिति मेरठ में डायरेक्टर मनोनीत किया गया है। मूलतः साधारणपुर गांव के रहने वाले राहुल भाजयुमो के क्षेत्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं।
दौराला में भूपेंद्र तथा सकौती में बबीता सोम निर्विरोध चेयरमैन:
दौराला में भूपेंद्र तथा सकौती में बबीता सोम निर्विरोध चेयरमैन बने। सहकारी गन्ना विकास समिति लि. में सभापति पद विनोद भाटी, उप सभापति पर ऋषिपाल तथा विभिन्न नौ प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हुए। पर्चा दाखिल कराने में राज्यमंत्री दिनेश खटीक उपस्थित रहे। सभापति पद पर विनोद भाटी दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
सहकारी गन्ना विकास समिति लि. में राज्यमंत्री की उपस्थिति में सभापति के लिए विनोद भाटी, उपसभापति के लिए ऋषिपाल, चीनी मिल रमाला के प्रतिनिधि के लिए ज्ञान सिंह, चीनी मिल बागपत के प्रतिनिधि के लिए अंकुर शर्मा, भारतीय बीज सहकारी समिति सेक्टर 1 नोएडा के प्रतिनिधि के लिए सुरेशचंद, उत्तर प्रदेश सहकारी गन्ना समिति संघ लि. लखनऊ के प्रतिनिधि के लिए मुन्नी, अशोक, मेमवती, नरेंद्र, आदेश तथा विजयपाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
निर्वाचन अधिकारी सचिन चौधरी ने बताया कि सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। इस कारण सभी पदों पर सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इन्हें निर्वाचन अधिकारी सचिन चौधरी व गन्ना समिति सचिव विक्रम बहादुर सिंह ने प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस मौके पर गन्ना समिति परिसर में राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि जो ताकत आपने मुझे दी थी, वहीं ताकत मैंने विनोद भाटी के रूप में लौटाने का काम किया है। nमलियाना गन्ना समिति में अंजे चौधरी बनीं निर्विरोध सभापति: सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना में बिजेंद्र प्रमुख की पत्नी अंजे ने अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित होकर मिसाल कायम की। मलियाना समिति में दस में से सभी नौ डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। समिति में बृहस्पतिवार को सभापति का चुनाव निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार के निर्देश में संपन्न कराया गया। जिसमें समिति क्षेत्र के 124 गांव में 222 डेलीगेट और नौ डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
इसके बाद बृहस्पतिवार को नौ डायरेक्टर में से एक को सभापति पद के लिए चुना जाना था। चुनाव कार्यक्रम के तहत बिजेंद्र प्रमुख की पत्नी अंजे ने अपना नामांकन पत्र समिति में अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया। उनके सामने किसी दूसरे डायरेक्टर ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया।
निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने अंजे को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद प्रमाणपत्र दिया। इस मौके पर लक्ष्मी चंद सैनी, वैभव देशवाल, विनेश कुमार, मनोज शर्मा, सचिन सांगवान, शैलेंद्र सिंह जैनपुर, सुंदर सिंह, सत्येंद्र सिंह, सूरजपाल सिरोही, पंकज जैन, नीरज नेक, वीरेंद्र सिंह, बबलू प्रधान, विनोद कुमार, रामवीर आदि रहे। वहीं, शासन द्वारा मुनेश बाफर को डायरेक्टर नामित किया गया। टीकम सिंह गुर्जर घाट को उपसभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
20 साल से बिजेंद्र प्रमुख का परचम:
रोहटा। सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना में पिछले 20 साल से बिजेंद्र प्रमुख का परचम लगातार जारी है। दो बार बिजेंद्र प्रमुख के बड़े भाई सत्येंद्र सिंह समिति के अध्यक्ष रहे। एक बार विजेंद्र प्रमुख खुद अध्यक्ष के पद पर नवाजे गए। उनकी पत्नी अंजे को मलियाना गन्ना समिति में निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह सतवाई, भाजपा जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, पराग डेयरी के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य सुमित चपराना, उरेंद्र प्रधान, धर्मेंद्र सांगवान मांगेराम शर्मा, अनिल सहारण ने बधाई दी।