फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chain robbed from Khurja trader on the highway

गनप्वाइंट पर लेकर बदमाशो ने खुर्जा के व्यापारी से चैन लूटी

Thu, 14 Oct 2021 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Chain robbed from Khurja trader on the highway
हाईवे पर खुर्जा के व्यापारी से चेन लूटी
विज्ञापन

परतापुर (मेरठ)। दिल्ली रोड स्थित माहेश्वरी फैक्टरी के सामने मंगलवार रात काले रंग की पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने पता पूछने के बहाने खुर्जा के कपड़ा व्यापारी को तमंचे से डराकर सोने की चेन लूट ली। पीड़ित ने थाने पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।

खुर्जा के व्यापारी विनीत ने बुधवार को थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह सिगरेट पीने के लिए फैक्टरी के बाहर खड़े थे। इस दौरान पल्सर सवार दो युवक पहुंचे और पता पूछने के बहाने उनसे बात करने लगे। एक युवक ने व्यापारी के पेट पर तमंचा लगा दिया और गले से ढाई तोले सोने की चेन लूट ली। वारदात के बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए दिल्ली की ओर फरार हो गए। जानकारी मिलते ही फैक्टरी कर्मचारी, अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed