फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chain looted from woman near Maliana Chowki

Meerut News: मलियाना चौकी के पास महिला से चेन लूटी

Tue, 28 Mar 2023 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Chain looted from woman near Maliana Chowki
मेरठ। बागपत रोड स्थित मलियाना चौकी पर पुलिस वाहन चेकिंग में लगी रही और बाइक सवार चंद कदम की दूरी पर घर के बाहर खड़ी महिला से चेन लूटकर फरार हो गए। शोर मचाते हुए महिला चौकी पहुंची तो पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

टीपीनगर थाना क्षेत्र के भोला रोड स्थित गली नंबर एक निवासी अनिल कुमार साबुन की दुकान करते हैं। सोमवार रात 10 बजे अनिल की पत्नी बबीता दुकान से घर लौटीं और घर के बाहर खड़ी हो गईं। इसी दौरान गली के अंदर से बाइक सवार दो बदमाश आए और बबीता के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। बदमाश बाईपास की ओर फरार हो गए। जिस समय बदमाश भागे उस समय पुलिस चौकी के सामने वाहन चेकिंग कर रही थी। लूट की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी संत शरण सिंह भी चौकी पहुंचे और मामले की जांच की। थाना प्रभारी का कहना है कि बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed