फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ch. Automatic weather center will be installed at Shivnath Singh Shandilya PG College

Meerut News: चौ. शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज पर होगा स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित

Thu, 15 Jan 2026 07:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Ch. Automatic weather center will be installed at Shivnath Singh Shandilya PG College
चौ. ​शिवनाथ सिंह शा​ण्डिल्य पीजी कालेज माछरा पर मौसम विभाग पुर्ण के साथ हुए समझौते के साथ महावि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


माछरा। चौ. शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज माछरा में भारतीय उष्ण कटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान पुणे के सहयोग से स्वचालित मौसम केंद्र (ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन) स्थापित किया जाएगा। माछरा कॉलेज और भारतीय उष्ण कटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के बीच यह ऐतिहासिक समझौता किया गया।
भारतीय उष्ण कटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार का संगठन है। स्वचालित मौसम केंद्र हवा की गति, दिशा, तापमान, नमी, वायु दाब आदि को रिकार्ड करता है। इन आंकड़ों के आधार पर मौसम के सटीक पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त होती है।
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य देवोत्तम त्यागी व सस्य विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ. विक्रमादित्य तथा भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. हर्षिता कुमारी ने भारतीय उष्ण कटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान पुणे के परियोजना वैज्ञानिक नितिन सिंह व अन्य वैज्ञानिकों के साथ समझौता नीति पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर चीफ प्राक्टर डा. संजय यादव, डा. सुरजीत, प्रेम त्यागी, पुरुषोत्तम त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज सचिव अमित त्यागी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने के लिए माछरा कॉलेज की भूमिका उल्लेखनीय होगी। इसमें न केवल मौसम पर निर्भर किसान लाभान्वित होंगे, बल्कि 25 किलोमीटर के दायरे तक किसान इस केंद्र से प्राप्त आंकड़ों से कृषि को फायदा पहुंचा सकते हैं। प्राचार्य देवोत्तम त्यागी ने कहा कि इस तरह का वैज्ञानिक केंद्र मेरठ जिले में ऐतिहासिक पल है। जो न केवल शिक्षा और शोध कार्य को नई दिशा देगा बल्कि इससे जलवायु में होने वाले बदलाव पर भी नजर रखी जा सकेगी। इससे जिले के किसानों को प्राकृतिक आपदा के प्रति सचेत किया जा सकेगा। इस केंद्र से प्राप्त आंकड़ों का प्रयोग आपदा प्रबंधक, जलवायु अध्ययन और शहरी व ग्रामीण नियोजन आदि के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed