फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Central market shopkeepers remove encroachment

Meerut News: सेंट्रल मार्केट में हटवाया अतिक्रमण

Mon, 08 Dec 2025 09:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
Central market shopkeepers remove encroachment
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने स्ट्रीट बाजार घोषित करवाने के लिए सोमवार को बाजार से अतिक्रमण हटवाया। सभी व्यापारियों से भविष्य में भी अतिक्रमण न करने की अपील की। बाजार स्ट्रीट के लिए लगातार व्यापारी दस्तावेज भरकर आवास एवं विकास परिषद कार्यालय में आवेदन कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने 17 दिसंबर 2024 को 661/6 के मामले में ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे। आईटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना की अव मानना याचिका पर 26 व 27 अक्तूबर को ध्वस्तीकरण किया गया। अब हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने सभी 1468 ऐसे निर्माण जो आवासीय है लेकिन उन्हें व्यावसायिक गतिविधि हो रही है सभी के आदेश करने के आदेश दिए हुए हैं। इससे व्यापारी परेशान हैं और अपने प्रतिष्ठा बचाने के लिए लगातार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर रहे हैं। सोमवार को व्यापारियों ने बाजार से अतिक्रमण और अस्थाई दुकानें हटवाई। इसमें अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, महामंत्री निमित जैन, विनीत गुप्ता, अमित अग्रवाल, संदीप, अंजनेय सिंह आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed