फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   central market shopkeepers meeting in police line

Meerut News: सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने कंपाउंडिंग को लगाई गुहार

Mon, 06 Oct 2025 09:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
central market shopkeepers meeting in police line
- पुलिस लाइन में जिला प्रशासन ने की व्यापारियों के साथ बैठक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने नई भवन निर्माण एवं विकास उपविधि के अंतर्गत राहत की मांग की है। सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से सेंट्रल मार्केट के आवासीय भवन 661/6 के दुकानदारों और व्यापारियों के साथ पुलिस लाइन में बैठक की गई। इसमें अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश और दाखिल हुई अवमानना याचिकाओं के बारे में जानकारी देते हुए दुकानें खाली करने की अपील की। दूसरी ओर व्यापारियों ने शासन में तैनात वास्तु नियोजक को पत्र लिखकर शमन करते हुए राहत की मांग की है।
सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल मार्केट के आवासीय भवन 661/ 6 में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर 17 दिसंबर 2024 को ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे। सोमवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी, एडीएम सिटी समेत विभिन्न अधिकारियों की ओर से व्यापारियों के साथ बैठक की गई। आवास एवं विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार तथा अधिशासी अभियंता आफताब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश और अवमानना याचिकाओं की जानकारी व्यापारियों को दी। इसी के साथ दुकानें खाली करने की भी अपील दुकानदारों से की।
विज्ञापन

व्यापारी नेता किशोर वाधवा ने बताया कि सभी व्यापारियों ने अधिकारियों से राहत देने की मांग की। किशोर वाधवा ने बताया कि नई भवन निर्माण एवं विकास उप विधि के अंतर्गत किए गए निर्माण को शमन करने की सिफारिश की गई। इसके लिए आवास एवं विकास परिषद के शासन में तैनात वास्तु नियोजक को पत्र लिखकर शमन करते हुए राहत देने की अपील की है। बैठक में डॉ संजय गोयल, रजत गोयल, अंजनेय सिंह, राजीव गुप्ता, विपुल सिंघल, हरेंद्र चौहान, संदीप सिंह, राकेश मदान, संयुक्त व्यापार संघ के दलजीत सिंह आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed