फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Central and state governments have fulfilled Atal's development dream: Jaswant Saini

केंद्र व प्रदेश सरकार ने अटल के विकास के सपने को साकार किया : जसवंत सैनी

Wed, 31 Dec 2025 08:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
Central and state governments have fulfilled Atal's development dream: Jaswant Saini
रजपुरा ब्लॉक सभागार में आयेाजित सम्मेलन को सम्बो​धित करते कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक सत्यवीर
रजपुरा ब्लॉक में पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म शताब्दी समारोह सम्मेलन और एसआईआर कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। रजपुरा ब्लॉक के महाराणा प्रताप सभागार में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत अटल स्मृति सम्मेलन तथा एसआईआर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विकास के सपने को साकार किया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री ने किसानों, गरीबों, मजदूरों आदि के विकास के लिए जो योजनाएं चलाई थी वह आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने समारोह में आए आगंतुकों का स्वागत किया। उन्होंने किठौर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को एसआईआर के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी, प्रमुख कौशल चौहान, शिवकुमार गुर्जर, जयवीर सिंह, पूर्व विधायक रणवीर राणा, नितिन त्यागी, माछरा मंडल अध्यक्ष कृष्ण त्यागी, भूदेव शर्मा, मुनेश त्यागी, राकेश त्यागी महलवाला, विमला जाटव आदि रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed