फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Central and state governments fail on every front: Trilok Tyagi

केंद्र और प्रदेश की सरकारें हर मोर्चे पर विफल : त्रिलोक त्यागी

Mon, 15 Feb 2021 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Central and state governments fail on every front: Trilok Tyagi
केंद्र और प्रदेश की सरकारें हर मोर्चे पर विफल : त्रिलोक त्यागी
विज्ञापन

किठौर। केंद्र और प्रदेश की मौजूदा सरकारें हर मोर्चे पर विफल हैं। आमजन को दरकिनार कर ‘हम दो हमारे दो’ के तहत काम किया जा रहा है। देश के मजदूर, किसान और नौजवान से ज्यादा दोनों सरकारों को उद्योगपतियों की चिंता है। इतिहास साक्षी है कि किसान और आमजन की हुंकार ने अर्श पर पहुंचे लोगों को फर्श पर गिराकर दिखाया है। सरकार को तीनों काले कृषि कानून वापस लेने चाहिए। यह विचार रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने बतौर मुख्यातिथि किठौर के रोज गार्डन में व्यक्त किए।
रविवार को रालोद के चलो गांव की ओर अभियान में शिरकत करने पहुंचे त्रिलोक त्यागी ने कृषि सुधार के नाम पर बने कानूनों को बारीकी से समझाते हुए जनसमूह से रालोद को मजबूत करने का आह्वान किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि लॉकडाउन में मजदूर, किसान, नौजवान की हालत खस्ता हुई। केंद्र और प्रदेश सरकार उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों की बर्बादी पर तुली है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ ने कहा कि किसान मसीहा चौ. चरण सिंह और उनके वंशजों ने हमेशा किसान और नौजवानों के हित में काम किया। जनता को रालोद सुप्रीमो के हाथ मजबूत करने चाहिए। अध्यक्षता चौधरी यशवीर सिंह और संचालन युवा नेता मास्टर शहजाद अली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लतेश विधूड़ी, वसीम राजा, रणवीर दहिया, सोहराब ग्यास ने भी विचार रखे। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री रामकुमार त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुलदेव प्रमुख, क्षेत्रीय महासचिव शिवकुमार त्यागी, योगेश फौजी, अमन सिरोही, भूपेश चौधरी, प्रधान रहीसुल जैदी, राहुल प्रधान, पूर्व चेयरमैन रिफाकल चौधरी, अक्षय प्रधान, संदीप कुमार आदि रहे।

न्याय नहीं तो आंदोलन करेगी रालोद
मेरठ के गंगानगर में अधिवक्ता ओंकार सिंह तोमर द्वारा की गई आत्महत्या पर रालोद ने दुख जताया। त्रिलोक त्यागी, यशवीर सिंह, सोहराब ग्यास एडवोकेट ने कहा कि हस्तिनापुर के भाजपा विधायक दिनेश खटीक और उनके सहयोगियों के उत्पीड़न से तंग आकर ओंकार ने आत्महत्या की है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो, वरना रालोद आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed