{"_id":"69fcae8b833dd9adaf06442a","slug":"census-campaign-begins-in-nagar-panchayat-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105723-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नगर पंचायत में जनगणना अभियान शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नगर पंचायत में जनगणना अभियान शुरु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। देश की पहली डिजिटल जनगणना के तहत कस्बे में बृहस्पतिवार से स्व गणना अभियान की शुरुआत हो गई। चेयरपर्सन ने अपने आवास पर ऑनलाइन विवरण दर्ज कर अभियान का शुभारंभ किया।
अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण एवं गणना की जा रही है। इसके अंतर्गत सात से 21 मई तक नागरिकों को स्वयं ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने का अवसर दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्व गणना के दौरान परिवार के सदस्यों की संख्या, मकान की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं समेत कुल 34 प्रश्नों के उत्तर ऑनलाइन दर्ज करने होंगे।
प्रक्रिया पूरी होने के बाद नागरिकों को एक रेफरेंस आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा। जनगणना कर्मियों के घर पहुंचने पर इसी आईडी के आधार पर ऑनलाइन दर्ज विवरण का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
चेयरपर्सन आफताब बेगम ने कहा कि डिजिटल जनगणना देश के विकास और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नगर पंचायत कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को स्व गणना के प्रति जागरुक भी कर रहे हैं।