{"_id":"69f8c289cd0e3202d20e6f06","slug":"celebrations-were-held-at-various-places-on-the-victory-of-bjp-laddus-were-distributed-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112231-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाजपा की जीत पर जगह-जगह मना जश्न, लड्डू बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाजपा की जीत पर जगह-जगह मना जश्न, लड्डू बांटे
विज्ञापन
सरधना। गांव दबथुवा में अन्य राज्यों में भाजपा की जीत पर खुशी मनाते पार्टी कार्यकर्ता। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। असम, पुदुचेरी और पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव परिणामों में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन को लेकर सरधना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
गांव छबड़िया में भाजपा नेता संजय चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। संजय चौधरी ने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में भाजपा का प्रदर्शन कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। कार्यक्रम में अमरजीत प्रधान, नितिन, टिकेंद्र, ब्रजपाल, नीरज, रणवीर, जगपाल, सुरेंद्र, सोहित, ऋषिपाल कार्यकर्ता मौजूद रहे। गांव दबथुवा में भी भाजपा नेताओं ने जीत की खुशी मनाई। भाजपा नेता अनिल चौधरी दबथुवा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजार में लड्डू बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान ओमकरन, परमेंद्र प्रधान, कैप्टन अरविंद, राजकुमार गुप्ता, ओमकार बाबा, राकेश चौधरी, अंकुर जाटव, सचिन, वीरपाल घणघस, ओमवीर प्रधान, जगवीर चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।
केके पब्लिक स्कूल के सचिव एवं भाजपा जिला संयोजक संजीव कुमार ने चुनाव परिणामों पर खुशी जताते हुए राहगीरों और व्यापारियों को मिठाई खिलाई। इस मौके पर रविंद्र जैन, प्रवीण जैन, सुनील शर्मा, राजीव भारद्वाज और निशंकित जैन सहित अन्य लोग शामिल रहे।