{"_id":"698263c507798994b10b3e17","slug":"celebrations-in-the-streets-of-meerut-in-the-centenary-year-of-the-sangh-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1098620-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: संघ के शताब्दी वर्ष में मेरठ की गलियों में उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: संघ के शताब्दी वर्ष में मेरठ की गलियों में उत्सव
विज्ञापन
सदर वेस्टर्न रोड स्थित एक मंडप में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि श्री श्री 1008
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजन ने मेरठ को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। सुबह होते ही सड़कों से लेकर सभास्थल तक भारत माता की जयकार गूंज उठी। केसरिया ध्वज, सजे तोरण द्वार और स्वयंसेवकों की अनुशासित उपस्थिति ने शहर को एक अलग ही ऊर्जा से भर दिया। हनुमान चौक से भूसा मंडी तक लहराते भगवा ध्वज और सजे हुए तोरण द्वार आयोजन की भव्यता को दर्शा रहे थे।
सदर वेस्ट एंड रोड स्थित जैन विवाह मंडप में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ की दृष्टि से विभाजित केशव नगर की चार बस्तियों द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दाती मदन महाराज ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि हर स्वयंसेवक की रग-रग में भारत माता के प्रति त्याग और बलिदान की भावना बहती है। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष में संघ ने मानो एक वैचारिक तूफान का आगाज कर दिया है, जिसमें हर स्वयंसेवक के हृदय में देशभक्ति का दीप प्रज्वलित है। दाती मदन महाराज ने कहा कि देशप्रेम ही धर्म, परिवार और समाज के प्रति प्रेम की प्रेरणा देता है। 1857 की क्रांतिकारी धरती का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि इस भूमि पर आकर वे स्वयं को देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाला क्रांतिकारी मानते हैं। उन्होंने गौ सेवा, बच्चों में संस्कार और मोबाइल से दूरी जैसे सामाजिक संकल्प भी दिलाए।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ के विभाग प्रचारक विनीत कौशल ने कहा कि शताब्दी वर्ष में संघ का लक्ष्य सामाजिक समरसता, स्व का भाव, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाना है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए समाज को संगठित रहना होगा। आज पूरी दुनिया भारत से जुड़ना चाहती है, यह गर्व की बात है। इस अवसर पर संरक्षक डॉ. राजीव गुप्ता, राम प्रसाद गुप्ता, संजय जैन, नीरज अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, नितिन कंसल, अंकित गुप्ता, मनोज गर्ग, राजेश सिंघल, राम अग्रवाल, नवल गर्ग, डॉ. शिल्पी जैन, सीमा अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।