{"_id":"6705cd46f297deb2640562c5","slug":"celebration-of-bjps-victory-in-haryana-meerut-news-c-72-1-mct1004-122547-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हरियाणा में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हरियाणा में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न
विज्ञापन
मेरठ। हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रीय कार्यालय, मुकंदी देवी धर्मशाला, मोहन पुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसाद वितरण किया। कई जगह आतिशबाजी की गई।
बागपत रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर मंगलवार शाम को हरियाणा में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा जिला इकाई ने क्षेत्रीय कार्यालय पर आतिशबाजी की गई। जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने कहा कि यह जीत हरियाणा के उन कर्मठ कार्यकर्ताओं की जीत है जिन्होंने जनता के बीच जाकर कार्य किया। पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, क्षेत्रीय कार्यालय प्रमुख अभय सिंह, जिला महामंत्री समीर चौहान, अमल खटीक, राहुल चौधरी, आयुष चपराना, ओमप्रकाश पाल, राजकुमार शर्मा, संदीप किनौनी, अशोक खेपड़, अनुज कुंडा, जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा आदि उपस्थित रहे।
मेरठ महानगर इकाई ने मुकंदी देवी धर्मशाला में लड्डू वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने कहा कि हरियाणा में मतगणना के बाद भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जो एग्जीट पोल के अनुमानों के विपरीत है। एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि यह जीत भाजपा की मजबूती और जनता के समर्थन का प्रमाण है। हमें जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए हमेशा काम हरियाणा की जीत से हमें उत्तर प्रदेश में भी नई ऊर्जा मिलेगी। महानगर महामंत्री महेश बाली, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, विवेक रस्तोगी, अनिल राज कौशिक, युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीनस शर्मा, पीयूष शास्त्री, नरेंद्र उपाध्याय, डॉ. वकुल रस्तोगी, अंकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी के मोहनपुरी स्थित आवास पर रात को आतिशबाजी और जलेबी वितरण कार्यक्रम किया गया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने हरियाणा की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम और उनके नाम की जीत बताया।