फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Celebrating the victory... with the tricolor flag in hand and "Bharat Mata Ki Jai" on their lips.

Meerut News: जीत का जश्न... हाथ में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की जय

Sat, 07 Feb 2026 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Celebrating the victory... with the tricolor flag in hand and "Bharat Mata Ki Jai" on their lips.
मेरठ..कंवलजीत..अंडर 19 में भारत की जीत के बाद केंट छेत्र के आबूलेन के पास हिल स्ट्रीट पर ख़ुशी म
मेरठ। अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की जीत पर शहर में जमकर जश्न मना। जैसे ही भारत ने इंग्लैंड को हराया, युवाओं की टोलियां सड़कों पर उतर गई। हाथ में तिरंगा था और जुंबा पर भारत माता की जय। शहर में कई स्थानों पर देर रात तक आतिशबाजी हुई और होली खेली गई।
विज्ञापन

लोग सुबह से ही टीवी पर फाइनल मैच का लुत्फ उठा रहे थे। दुकान, दफ्तरों में भी लोग टीवी और मोबाइल पर मैच का प्रसारण देख रहे थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी ने लोगों का दिल जीत लिया। 411 रन का विशाल स्कोर देख लोग पहले से ही भारत की जीत तय मानने लगे थे और हुआ भी यही। जैसे ही भारत ने इंग्लैंड को जैसे ही 311 रन पर समेटकर जीत का परचम लहराया लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। युवाओं ने आतिशबाजी शुरू कर दी। आबूलेन हील स्ट्रीट पर युवा तिरंगा लेकर सड़क पर उतर गए और भारत माता की जय से माहौल गूंज गया। उन्होंने जमकर आतिशबाजी की और लड्डू बांटे।
विज्ञापन

शास्त्री नगर, सेंट्रल मार्केट, नौचंदी, कैलाशपुरी और कंकरखेड़ा में भी युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। गांधी नगर में पराग गुप्ता, दीपक गुप्ता ने खुशी में मिठाई बांटी। सूरजकुंड, फूलबाग कॉलोनी में भी रात तक लोग जश्न मनाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी के कोच अभिषेक राय, हनी क्रिकेट एकेडमी के कोच दीपक सिद्दू, पंचवटी क्रिकेट एकेडमी के कोच उमेश, क्रिकेटर प्रियांशु, अनमोल खेल प्रशंसक कंकरखेड़ा निवासी संदीप गुप्ता ने बताया कि भारतीय क्रिकेट बुलंदियां छू रहा है। कई युवा किक्रेटर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन बनाकर ही भारत की जीत तय कर दी साथ ही सीनियर टी-20 की टीम के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। इस टीम के कई खिलाड़ी सीनियर टीम में जल्द ही जगह बनाएंगे। देश में लोगों का क्रिकेट के प्रति क्रेज भी लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed