फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   celebrated the death anniversary of bhagwati charan verma

भगवती चरण वर्मा की पुण्यतिथि मनाई

Mon, 05 Oct 2020 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
celebrated the death anniversary of bhagwati charan verma
मेरठ। हिंदी साहित्यकार भगवती चरण वर्मा की 39वीं पुण्यतिथि पर रविवार को अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा ऑनलाइन परिचर्चा एवं काव्य संगोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता सीसीएसयू में हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. विद्यासागर सिंह रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष कनोहरलाल महिला महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या डॉ. अरुणा दुबलिश रहीं। डॉ. अरुणा ने कहा कि भगवती चरण वर्मा ने हिंदी साहित्य में लेखन व पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य किया। डॉ. विद्यासागर सिंह ने कहा कि भगवती चरण वर्मा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रेरणा से वकालत छोड़ दी। वे साहित्यिक अभिरुचि के कारण हिंदी साहित्य जगत के श्रेष्ठ कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार एवं कवि के रूप में प्रसिद्ध हुए। परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. देशराज सिंह ने उनके साहित्य पर प्रकाश डाला। काव्य संगोष्ठी का आरंभ रिदा जेहरा ने सरस्वती वंदना से किया। कवि प्रवीण तोमर, हरीश प्रकाश गुप्त, संजय कुमार शर्मा और राजकुमार शर्मा राज ने काव्यपाठ किया। संजय कुमार शर्मा ने नवगीत हम तो चले ढूँढने खुशियाँ गम ही हाथ लगे पढ़ा। राजकुमार शर्मा राज ने पढ़ा कि 'जानकर अनजान बनना, ज्ञान की अवमानना पढ़ा। अंत में परिषद के महासचिव शीलवर्द्धन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संगोष्ठी का संचालन राजू पालीवाल ने किया। आयोजन में नितिन कुमार, वैभव शर्मा, प्रिंस अग्रवाल ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed