फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Celebrated Parshuram Janmotsav, held a grand procession

Meerut News: परशुराम जन्मोत्सव मनाया, भव्य शोभायात्रा निकाली

Sun, 19 Apr 2026 06:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Parshuram Janmotsav, held a grand procession
- शहर में मंदिरों सहित कई स्थलों पर कराए गए धार्मिक आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर में अक्षय तृतीना पर्व पर भव्य आयोजन हुए। भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंदिरों में पूजन, हवन और भंडारे हुए। इस दौरान कई स्थानों पर वैदिक पंचांग का भी विमोचन किया गया।
बाबा औघड़नाथ शिव मंदिर में हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया कि वर्ष में केवल एक बार अक्षय तृतीया के अवसर पर ही श्रद्धालुओं को राधा कृष्ण के चरणों के दुर्लभ दर्शन प्राप्त होते हैं। महामंत्री सुनील गोयल ने बताया कि सुबह मंगलाचरण आरती हुई। शाम को शृंगार आरती का आयोजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को सत्तू का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

वहीं, खाटू श्याम बालाजी सालासर साईं मंदिर हजारी की प्याऊ में विशेष कीर्तन हुआ। भगवान परशुराम का पंडित मुकेश पांडे ने मंत्रोच्चारण के साथ पंचामृत से अभिषेक कराया। इस दौरान शरद त्यागी, अनिल गोयल एवं अरविंद शर्मा ने पूजा-अर्चना में सहभागिता की। इसके पश्चात विशेष आरती एवं भजन कीर्तन हुआ। अनिल गोयल ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अरविंद शर्मा, शोभा त्यागी, विकास शर्मा, प्रवेश कुमार, दिलीप, विशाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नव संवत्सर मंगल मिलन महोत्सव मनाया
मेरठ। विश्व गीता संस्थान की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर में भारतीय नव संवत्सर मंगल मिलन महोत्सव किया गया। शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी पवन मित्तल एवं आचार्य राधाकृष्ण मनोडी ने किया। कवयित्री तुषा शर्मा ने भजनों से भावविभोर कर दिया। विश्व गीता संस्थान द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय श्रीनिधि वैदिक पंचांग का लोकार्पण भी किया गया। मुख्य अतिथि आचार्य राधाकृष्ण मनोडी ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता भारत की पहचान और यही देश का भूत, वर्तमान तथा भविष्य है। उन्होंने कहा कि गीता एक ऐसा कालजयी धर्मग्रंथ है जो भाषा, जाति, प्रांत और क्षेत्र के भेदभाव से परे मानवता को एक सूत्र में बांधता है। उन्होंने सभी भारतीयों से गीता का नियमित स्वाध्याय करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहविभाग संघचालक विनोद भारतीय ने कहा कि भारत सदैव से विश्व का प्रेरणा केंद्र रहा है और मानवता व सद्भावना का संदेश हमारे ऋषि-मुनियों की देन है। इस अवसर पर डॉ. विनोद अग्रवाल, डॉ. जितेंद्र त्यागी, तुषा शर्मा, भोला, सुबोध गर्ग, विवेक शर्मा, प्रणव रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed