फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Celebrated Akinchan Dharma...gave message to stay away from ego

अकिंचन धर्म मनाया...अहंकार से दूर रहने का संदेश दिया

Fri, 05 Sep 2025 05:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Akinchan Dharma...gave message to stay away from ego
सेक्टर 2 शास्त्रीनगर जैन मंदिर में कार्यक्रम।
- दशलक्षण पर्व के उपलक्ष्य में जैन मंदिरों में हुआ कार्यक्रमों का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दशलक्षण पर्व के नौंवे दिन शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में कार्यक्रम हुए। श्रद्धालुओं ने अकिंचन धर्म मनाया। कार्यक्रम में अहंकार से दूर रहने का संदेश दिया गया। सेक्टर दो शास्त्रीनगर में सचिन जैन और अर्पण जैन ने अभिषेक और शांतिधारा की। प्रथम आरती सावित्री जैन ने की। राजीव जैन, कुणाल जैन सहित अन्य ने विधान की प्रक्रिया पूरी कराई। नित्य नियम पूजा के बाद सांयकाल की आरती हुई।
पीयूष शास्त्री ने बताया कि अकिंचन का अर्थ है कुछ भी मेरा नहीं है। यह हमें सिखाता है कि सच्चा सुख भोगों में नहीं बल्कि ममता और लोभ छोड़ने में है। यह धर्म वह दीपक है जो आत्मा को मोह अंधकार से मुक्त करता है। जब जीव मेरा और तेरा की दीवारें तोड़ देता है तभी वह परम स्वतंत्रता को प्राप्त करता है। इस अवसर पर मोनिका जैन, मयूरी जैन ने पंचकल्याणक नाटक की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सुधीर कुमार जैन, राकेश जैन, शशि भूषण जैन, राजीव जैन, उत्कर्ष जैन रहे।
विज्ञापन

उधर, महावीर जयंती भवन में श्रद्धालुओं में उत्तम अकिंचन धर्म की आराधना की गई। पंडित जयकुमार जैन ने कहा कि त्याग के साथ वस्तुओं का मोह भी छोड़ना उत्तम अंकिचन धर्म है। इस अवसर पर उमेश जैन, सौरभ जैन सराफ, विनोद जैन, संजय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्ण परिग्रह का त्याग ही अकिंचन
मेरठ। शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असौड़ा हाउस में पंडित सिद्धांत जैन ने कहा कि संपूर्ण परिग्रह का त्याग ही उत्तम अकिंचन धर्म है। अभिषेक और शांतिधारा मुख्य शांतिधारा स्वर्ण झरी से करने का सौभाग्य संजय जैन, सार्थक जैन परिवार को प्राप्त हुआ। रजत झरी से शांतिधारा करने का सौभाग्य दीपक जैन, दीपांशु जैन, साहिल जैन, मनोज जैन को मिला। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर विनोद जैन, कपिल जैन, संजय जैन, रमेश जैन, आगम रहे। ब्यूरो
स्वयं से विरक्त होना अकिंचन
मेरठ। कचहरी रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर में मुख्य वक्ता कंचन जैन ने कहा कि अकिंचन उस दशा का नाम है, जहां पर बाहरी तो सब कुछ छूट जाता है। आंतरिक संकल्प विकल्प भी शांत हो जाते हैं। स्वयं से विरक्त होना उत्तम अंकिचन धर्म है। राजीव, संजय, अंजू जैन, प्रशांत, प्रणव, प्रतीक सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं, दिल्ली रोड स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर वीर नगर में दश लक्षण महापर्व की पूजा हुई। पूजन का सौभाग्य संदीप जैन, शेखर जैन को मिला। इस अवसर पर विरेंद्र जैन, शारदा जैन, रुकमणि जैन, सतीश जैन उपस्थित रहे। ब्यूरो
जैन मंदिर में हुई मुनि सुव्रतनाथ भगवान की पूजा
मेरठ। दिल्ली रोड अरुण कॉलोनी के महावीर मंदिर में मुनि सुव्रतनाथ भगवान की पूजा हुई। अनमोल जैन को पूजा का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अक्षय जैन ने शांतिधारा की। इस अवसर पर प्रतीक जैन, प्रवीन जैन, मुकुल जैन, मुकेश जैन रहे। वहीं, सदर दुर्गाबाड़ी स्थित भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में पूजा हुई। मध्यप्रदेश जबलपुर से आए विधानाचार्य के सानिध्य में जैन श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दशलक्षण पर्व के समापन पर रविवार को पारंपरिक रथयात्रा होगी। ब्यूरो
चौसठ ऋद्धि विधान का पाठ कराया
मेरठ। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर कंकरखेड़ा में 9वें दिन चौसठ ऋद्धि विधान का अयोजन किया गया। विधान में सौधर्म इंद्र राजीव जैन, कुबेर इंद्र शरत चंद जैन, शांतिधारा जिनेंद्र जैन, डीके जैन परिवार को करने का सौभाग्य मिला। सायंकाल जैन मिलन महिला जागृति की ओर से तंबोला गेम खिलाया गया। बच्चों में बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेंद जैन, पराग जैन, राजीव जैन, संदीप जैन, नवीन जैन, कमल जैन, सुकौशल जैन आदि रहे।
वहीं, दिगंबर जैन मंदिर आनंदपुरी में भगवान शांतिनाथ भगवान एवं चंद्र प्रभु भगवान को पांडुकशिला पर विराजमान कर अभिषेक और शांतिधारा की गई। शांतिधारा का सौभाग्य उमेश जैन सराफ, प्रभात जैन, अंशुल जैन, अचल जैन को मिला। मंदिर में अर्हम चक्र महामंडल विधान हुआ। शाम को सामूहिक आरती हुई। पंडित श्रीनंदन शास्त्री ने कहा कि जीव इस संसार में खाली हाथ आया है और खाली हाथ चला जाता है। इसलिए अहंकार नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर सुनील जैन, विनय जैन, शैलेंद्र जैन, सत्येंद्र जैन, संजीव जैन सहित अन्य मौजूद रहे।

श्रीजी का अभिषेक किया
मेरठ। शास्त्रीनगर डी-ब्लॉक स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा की गई। प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य अमित जैन को मिला। दूसरी शांतिधारा का सौभाग्य असीम जैन और अगम्य जैन को प्राप्त हुआ। प्रथम कलश पूजन सौरभ जैन एवं डॉ. गौरव जैन ने किया। इस दौरान 2,351 दीपों से भक्तामर महाअर्चना की गई। इस अवसर पर नवीन जैन, देवेंद्र जैन, अजेंद्र जैन, अमित जैन, विकास जैन, प्रवीण जैन रहे। ब्यूरो

सेक्टर 2 शास्त्रीनगर जैन मंदिर में कार्यक्रम।

सेक्टर 2 शास्त्रीनगर जैन मंदिर में कार्यक्रम।

सेक्टर 2 शास्त्रीनगर जैन मंदिर में कार्यक्रम।

सेक्टर 2 शास्त्रीनगर जैन मंदिर में कार्यक्रम।

सेक्टर 2 शास्त्रीनगर जैन मंदिर में कार्यक्रम।

सेक्टर 2 शास्त्रीनगर जैन मंदिर में कार्यक्रम।

सेक्टर 2 शास्त्रीनगर जैन मंदिर में कार्यक्रम।

सेक्टर 2 शास्त्रीनगर जैन मंदिर में कार्यक्रम।

सेक्टर 2 शास्त्रीनगर जैन मंदिर में कार्यक्रम।

सेक्टर 2 शास्त्रीनगर जैन मंदिर में कार्यक्रम।

सेक्टर 2 शास्त्रीनगर जैन मंदिर में कार्यक्रम।

सेक्टर 2 शास्त्रीनगर जैन मंदिर में कार्यक्रम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed