फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CDO meeting

घायल को अस्पताल पहुंचाएं, सरकार करेगी सम्मान

Fri, 09 Aug 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
CDO meeting
मेरठ। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाने वाले नेक व्यक्ति को सरकार द्वारा दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इनसे कोई पूछताछ भी नहीं होगी। टोल टैक्स बैरियर पर इमरजेंसी लेन सदैव खाली रखी जाएगी। सभी जिलों में जिला स्तर पर सात सदस्यीय तो प्रत्येक विद्यालय में दस सदस्यीय विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति का गठन होगा। ये बातें आयुक्त और आईजी रेंज ने बृहस्पतिवार को आयुक्त सभागार में मंडलीय सुरक्षा समिति की बैठक में कहीं।
विज्ञापन

आयुक्त अनीता सी. मेश्राम ने कहा कि मेरठ व बागपत में चिह्नित ब्लैक स्पॉट, वल्नरेबिल स्पॉट व नेशनल हाईवे पर स्थापित स्कूल-कॉलेजों के दोनों ओर फ्लोरोसेंट लाइट, कैटस आई व जेबरा क्रॉसिंग बनायी जाए। उन्होंने बिना किसी सूचना के आरएम रोडवेज के बैठक में न आने पर आरटीओ को उनसे स्पष्टीकरण तलब करने के लिए निर्देशित किया। एनएचएआई के अधिकारियाें को निर्देश दिए कि टोल टैक्स बैरियर पर इमरजेंसी लेन सदैव खाली रहनी चाहिए। माल रोड व अन्य स्थानों पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाए। नगर निगम की अवस्थापना निधि से स्ट्रीट लाइट ठीक कराएं। चौराहों पर रेड लाइट की व्यवस्था करें। सड़क हादसों में मृत व घायल व्यक्तियों से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण कर उनके आश्रितों को दी जाने वाली सहायता राशि का वितरण जल्द हो।
विज्ञापन

आईजी रेंज आलोक सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाने वाले नेक व्यक्ति को सरकार द्वारा दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गयी है। थानों व स्वास्थ्य केंद्रों पर नेक व्यक्तियों के लिए बोर्ड लगाए जाएंगे। जिसमें प्रदर्शित किया जाएगा कि घायल व्यक्ति को निकटतम सरकारी/प्राईवेट अस्पताल तक पहुंचाने वाले व्यक्ति से नाम पता नहीं पूछा जाएगा तथा और कोई पूछताछ नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अनिल ढींगरा ने परिवहन विभाग द्वारा वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निर्गत करने हेतु इंस्पेक्शन एवं सर्टिफिकेशन सेंटर की स्थापना के लिए 4 एकड़ भूमि तथा पुलिस थानों में खड़े वाहनों व दुर्घटना के वाहनों के लिए अलग से डंप यार्ड बनाए जाने के लिए परतापुर, भूड़बराल व कंकरखेड़ा सहित चार स्थानों पर भूमि की उपलब्धता के संबंध में बताया। आरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह ने बताया कि जिले में 4.46 करोड़ से आईटीआई साकेत में रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर बनाया जा रहा है। जिले में 20 ब्लैक स्पॉट व 18 वल्नरेबिल प्वाइंट हैं। जनपद बागपत में 20 ब्लैक स्पॉटस हैं। वर्ष 2017 व 2018 के आंकड़ों की मानें तो जिले में सड़क हादसों में कमी आयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed