फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCTV cameras broken

कपड़ा व्यापारी के मकान पर लगे कैमरे तोड़े

Mon, 15 Feb 2021 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras broken
कपड़ा व्यापारी के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़े
विज्ञापन

- पशु कटान करने वाले लोग कैमरे में हो रहे थे कैद
- ऊंचा सद्दीक नगर में हुई घटना, एक आरोपी हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के ऊंचा सद्दीक नगर निवासी कपड़ा व्यापारी के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों ने इसलिए तोड़ डाले क्योंकि पशु कटान के दौरान वे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो रहे थे। कपड़ा व्यापारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। वह कैमरे तोड़ता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।

रविवार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र ऊंचा सद्दीक नगर निवासी जलालुद्दीन ने शनिवार देर रात पुलिस को जानकारी दी कि उसने अपने मकान पर चार दिन पूर्व सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। जलालुद्दीन का आरोप है कि उसके पड़ोस के रहने वाले कुछ युवकों ने ये कैमरे इसलिए तोड़ दिए क्योंकि आरोपी पशुओं का कटान करते हैं। जलालुद्दीन के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कटान करने वाले कैद हो रहे थे। कैमरे तोड़ने के दौरान आरोपी भी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। इसके बाद पुलिस पहुंची और पूछताछ के लिए एक आरोपी शादाब को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed