{"_id":"6ae1fcf39f5c4b1ebf00c090","slug":"ccsu-wins-inter-college-cricket-competition-meerut-news-c-72-1-mct1009-161859-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में सीसीएसयू की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में सीसीएसयू की जीत
विज्ञापन
- विक्टोरिया पार्क के क्रिकेट मैदान में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ कालेज की ओर से बुधवार से अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरूआत विक्टोरिया क्रिकेट मैदान में हुई। उद्घाटन मैच में चौधरी चरण सिंह विवि की टीम ने जीत के साथ शुरूआत की। प्रतियोगिता का आयोजन 28 अक्तूबर से दो नवंबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रिकेटर शुभम चौधरी व मेरठ कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष डाॅ. ओमप्रकाश अग्रवाल, विवेक कुमार गर्ग सहित अन्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।
प्रतियोगिता में पहला मुकाबला आईएमएस नोएडा और चौधरी चरण सिंह विवि की टीम के बीच हुआ। इसमें चौधरी चरण सिंह विवि की टीम ने जीत प्राप्त की। दूसरा मैच एनएनएस मेरठ और जेएसएम की टीम के बीच हुआ। इसमें जेएसएम ने मैच जीता। सीएसएसएस कालेज माछरा और एसएनजीआई के बीच हुए मैच में सीएसएसएस कालेज ने जीत प्राप्त की।एनसीपीई दादरी और एएस कालेज के बीच हुए मैच में एएस कालेज ने जीत प्राप्त की। साहिबाबाद और आरवी हायर इंस्टीट्यूट गाजियाबाद की टीमें नहीं पहुंचीं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नीरज ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।