फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU will have BA, BSc, MA and MSc courses in Home Science.

Meerut News: सीसीएसयू में होमसाइंस में बीए, बीएससी, एमए और एमएससी कोर्स होंगे

Tue, 02 May 2023 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
CCSU will have BA, BSc, MA and MSc courses in Home Science.
मेरठ। सीसीएसयू में होम साइंस विभाग की ओर से अब बीए, बीएससी, एमए और एमएससी कोर्स कराया जाएगा। इन चारों कोर्स का बोर्ड ऑफ स्टडीज में पाठ्यक्रम तैयार कर लिया गया है। जल्द एकेडमिक काउंसिल (विद्वत परिषद) व कार्यपरिषद (ईसी) की बैठक में बुलाने की तैयारी है। अधिकारियों का कहना है कि नये शिक्षा सत्र में चारों कोर्स शुरू कर दिए जाएंगे। अभी तक यहां फूड एंड न्यूट्रिशियन और ह्यूमन डेवलपमेंट पर एमएससी कराई जाती है।
विज्ञापन

सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों और संस्थानों में होमसाइंस में बीए, बीएससी, एमए व एमएससी कोर्स चलते हैं, मगर विवि परिसर में फूड एंड न्यूट्रिशियन और ह्यूमन डेवलपमेंट पर एमएससी होती है। काफी समय से विवि के होमसाइंस विभाग में इन चारों कोर्सों को शुरू करने की जरूरत महसूस हो रही थी। विगत वर्ष इस दिशा में प्रयास किया गया मगर सार्थक परिणाम नहीं आने की वजह से शुरू नहीं हो सके।
विज्ञापन

इस बार विवि ने नए शिक्षा सत्र से चारों कोर्स शुरू करने का फैसला किया है। इसके चलते बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक में पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। इसके बाद एकेडमिक काउंसिल की बैठक होगी। इसमें फीस आदि पर फैसला होगा। कार्यपरिषद की मुहर लगने के साथ ही चारों कोर्स शुरू कर दिए जाएंगे। डीएसडब्ल्यू भूपेंद्र सिंह ने बताया कि होमसाइस में बीए, बीएससी, एमए व एमएससी शुरू किए जाएंंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


0- यूजी के 10 और पीजी के तीन ऑनलाइन कोर्स होंगे शुरू

मेरठ। सीसीएसयू की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने सोमवार को ऑनलाइन स्नातक और स्नात्कोत्तर कोर्स शुरू करने के लिए बैठक की। इसमें तय किया गया कि जल्द ही विवि स्नातक (यूजी) के 10 और स्नात्कोत्तर (पीजी) के तीन ऑनलाइन कोर्स शुरू करेगा। इसके बाद मांग के आधार पर ऑनलाइन कोर्स शुरू करवाए जाएंगे। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने मशविरा दिया कि जिन कोर्सों की मांग ज्यादा है, उनको ही पहले चालू कराया जाए। इस पर सभी ने अपनी सहमति दी। बैठक में प्रो. मृदुल गुप्ता, प्रो. बीरपाल, प्रो. अनुज, प्रो. जितेंद्र, डॉ. भावना सिंह, डॉ. जेए सिद्दीकी मौजूद रहे।


---

0- ऑनलाइन कोर्स में यूजीसी से अनुमति की जरूरत नहीं

- विवि ने सीसीएसयू ने 3.66 अंक के साथ नैक रैकिंग में ए प्लस-प्लस रैंक हासिल की है। जिस विवि को 3.26 से 4.0 तक रैटिंग मिलती है, उसे ऑनलाइन कोर्स शुरू करने के लिए यूजीसी से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होती है। सिर्फ कोर्स शुरू करने के बाद सूचित करना पड़ता है। ऐसे में विवि प्रशासन ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन कोर्स शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed