फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU will appoint 11 new state colleges

11 नए राजकीय महाविद्यालयों में सीसीएसयू करेगी नियुक्ति

Sat, 16 Jan 2021 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
CCSU will appoint 11 new state colleges
मेरठ। सीसीएसयू के परिक्षेत्र मेरठ-सहारनपुर मंडल में बन रहे 11 नए राजकीय महाविद्यालयों को अब विवि ही संचालित करेगा। कोर्स चलाने से लेकर नियुक्तियों तक की जिम्मेदारी विवि की ही होगी। राज्य सरकार के इस निर्देश पर विवि ने एकेडमिक काउंसिल की बैठक में मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

सीसीएसयू के परिक्षेत्र मेरठ-सहारनपुर मंडल में 11 राजकीय महाविद्यालयों का निर्माण चल रहा है। कई महाविद्यालय तैयार होने वाले हैं। शुक्रवार को इन कॉलेजों के संबंध में अपर मुख्य सचिव शिक्षा मोनिका एस. गर्ग की तरफ से प्रदेश के सभी विवि के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन कॉलेजों को संघटक महाविद्यालय के रूप में चलाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से अब इनमें कोई नियुक्ति आदि नहीं होगी। सभी विवि अपने स्तर से इन कॉलेजों को संचालित करें। इनमें रोजगारक परक सेल्फ फाइनेंस कोर्स संचालित करें। इनमें शिक्षकों की नियुक्तियां भी विवि करेगा। ये सभी विवि के सेल्फ फाइनेंस विभागों की तरह संचालित होंगे। सीसीएसयू के परिक्षेत्र में ऐसे 11 कॉलेज आ रहे हैं। शुक्रवार को आदेश आने के बाद एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इसे पास कर दिया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन के लिए प्रस्तावित कार्य योजना व दिए गए प्रकोष्ठों को लेकर जारी किए नए शासनादेश को लागू कराने के लिए एक समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन

ये हैं सीसीएसयू के परिक्षेत्र में बनने वाले महाविद्यालय
राजकीय महाविद्यालय हस्तिनापुर मेरठ
राजकीय महाविद्यालय दादरी सरधना मेरठ
राजकीय महाविद्यालय सारा मोदीनगर गाजियाबाद
राजकीय महाविद्यालय अध्याना नकुड़ सहारनपुर
राजकीय महाविद्यालय साढ़ाली हरिया रामपुर मनिहारन सहारनपुर
राजकीय महाविद्यालय शाहपुर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर
सम्राट मिहिर भोज प्रतिहर राजकीय महाविद्यालय पाबला बेगमाबाद बागपत
राजकीय महाविद्यालय रबूपुर जेवर गौतमबुद्घनगर
राजकीय महाविद्यालय राजकीय महाविद्यालय थाना भवन पट्टी कालरू शामली
राजकीय महाविद्यालय महाविद्यालय नंगला काशी धौलाना हापुड़
राजकीय महाविद्यालय सालारपुर गढ़मुक्तेश्वर हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed