फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU students can study in Vietnam for one semester

Meerut News: अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ सीसीएसयू के छात्र वियतनाम में कर सकेंगे एक सेमेस्टर की पढ़ाई

Mon, 16 Feb 2026 08:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
CCSU students can study in Vietnam for one semester
छात्र-शिक्षक आदान-प्रदान और एमओयू के तहत ड्यूल डिग्री और शोध परियोजनाओं पर जोर
विज्ञापन

सीसीएसयू में वियतनाम की यूनिवर्सिटी से आए अधिकारियों की बैठक में लिया निर्णय
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के विद्यार्थी वियतनाम की यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस (यूईएफ) और ह्यूटेक यूनिवर्सिटी, हो ची मिन्ह सिटी में एक सेमेस्टर की पढ़ाई करने जा सकेंगे। यह फैसला सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया।
बैठक में वियतनाम से आए प्रो. मेजो जॉर्ज ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता सीसीएसयू कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने की। पिछले साल सीसीएसयू और वियतनाम की इन दो यूनिवर्सिटीज के बीच हुए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) के तहत यह कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसके जरिए न केवल छात्रों का एक्सचेंज होगा, बल्कि फैकल्टी एक्सचेंज और संयुक्त शोध परियोजनाएं भी चलाई जाएंगी। छात्रों को वियतनाम में सेमेस्टर अध्ययन के अलावा प्रोजेक्ट वर्क और शोध प्रबंध करने का मौका मिलेगा। इससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का शैक्षणिक अनुभव प्राप्त होगा, जो उन्हें अच्छे कॅरिअर में मदद करेगा।ण्
विज्ञापन

वियतनाम से आए प्रो. मेजो जॉर्ज ने सीसीएसयू के विभिन्न विभागों का दौरा किया। उन्होंने सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एससीआरआईईटी), इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस स्टडीज (आईबीएस), अंग्रेजी विभाग, अर्थशास्त्र विभाग और रसायन विज्ञान विभाग में छात्र-छात्राओं से बातचीत की। छात्रों ने वियतनाम की शिक्षा प्रणाली, वहां के अवसरों और एक्सचेंज प्रोग्राम के बारे में कई सवाल पूछे, जिनके प्रोफेसर जॉर्ज ने विस्तार से जवाब दिए। छात्रों में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ड्यूल डिग्री कार्यक्रम को जल्द से जल्द शुरू करने पर सहमति बनी। इसके तहत सीसीएसयू के स्नातक, स्नातकोत्तर और शोधार्थी छात्र वियतनाम की यूनिवर्सिटीज में सेमेस्टर पूरा कर सकेंगे। पीएचडी छात्रों को वहां शोध पद्धति का कोर्स और 8 क्रेडिट तक की पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी, जिसे दोनों संस्थानों के बीच ट्रांसफर किया जा सकेगा। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि यह एमओयू छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद करेगा। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों की सोच व्यापक होगी और वे अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रो. मेजो जॉर्ज ने बैठक में वियतनाम की शिक्षा प्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हो ची मिन्ह सिटी की ये यूनिवर्सिटीज इकोनॉमिक्स, फाइनेंस, बिजनेस और टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञता रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed