फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Short term courses will be run in collaboration with the University of Vietnam

सीसीएसयू: वियतनाम की यूनिवर्सिटी के सहयोग से चलेंगे शॉर्ट टर्म कोर्सेस

Wed, 22 Oct 2025 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
CCSU: Short term courses will be run in collaboration with the University of Vietnam
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और वियतनाम के यूनिवर्सिटी आफ इकोनोमिक्स एंड फाइनेंस व ह्यूटेक यूनिवर्सिटी आफ टेक्नोलॉजी हो ची मिन्ह सिटी के बीच हाल ही में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए हैं। एमओयू के अंतर्गत विश्वविद्यालय के अध्यापकों, शोधकर्ताओं व विद्यार्थियों के लिए विनिमय कार्यक्रम (एक्सचेंज प्रोग्राम) में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

इनके अलावा संयुक्त शोध गतिविधियां, स्थानीय व वैश्विक मांग के अनुसार पाठ्यक्रम विकास, डुएल डिग्री, ज्वाइंट डिग्री, शैक्षणिक सामग्री प्रकाशन, विविध सेमिनार व अकादमिक बैठकों में सहभागिता और शार्ट टर्म अकादमिक कार्यक्रमों में सहयोग के रास्ते खुलेंगे। यह एमओयू भारत-वियतनाम मैत्री संबंधों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ छात्रों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं को वैश्विक अवसरों से जोड़ने में भी सहायक सिद्ध होगा। सीसीएसयू कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने बताया कि इस समझौता के बाद अब सीसीएसयू में शॉर्ट टर्म कोर्स भी चल सकेंगे जो की मुख्य रूप से अंग्रेजी भाषा, कृषि और इंजीनियरिंग विषयों से संबंधित होंगे।
विज्ञापन

इस नीति के तहत विश्वविद्यालय को वैश्विक मंच पर स्थापित करना, छात्रों और शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अवसर उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इस समझौते से हमारे छात्रों को वियतनाम के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में अध्ययन, शोध और इंटर्नशिप के सुनहरे अवसर मिलेंगे। साथ ही यह द्विपक्षीय सहयोग भारतीय और वियतनामी सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक आदान-प्रदान को भी नई दिशा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझौते के तहत इन पर बनी सहमति
- छात्रों और शिक्षकों का आदान-प्रदान कार्यक्रम चलाना
- संयुक्त डिग्री (दोहरी डिग्री) कार्यक्रमों का निर्माण करना
- अनुसंधान परियोजनाओं में सहयोग को बढ़ावा देना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed