फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Private registration with ODL in January

सीसीएसयू: ओडीएल के साथ प्राइवेट पंजीकरण जनवरी में

Thu, 26 Dec 2024 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
CCSU: Private registration with ODL in January
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि तीन साल के अंदर अब नई ऊंचाइयां छूता हुआ नजर आएगा। विवि स्तर पर इसके लिए रोडमेप तैयार कर लिया गया है। मंगलवार को कुलपति की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में विवि कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि जनवरी माह से विश्वविद्यालय ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) के तहत 11 नए कोर्स शुरू करने जा रहा है, जिनके लिए यूजीसी की ओर से अनुमति मिल चुकी है। ओडीएल के साथ ही प्राइवेट पंजीकरण भी जनवरी में शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि बीते वर्षों में विश्वविद्यालय की जो रेकिंग रही है, उसमें और सुधार किया जाएगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिसर्च, इनोवेशन और एकेडमिक इंडेक्स को बेहतर बनाने पर जोर दिया। इसके साथ ही विवि द रैंकिंग में भाग लेगा और इसमें बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि एनआईआरएफ और क्यूएस रैंकिंग को भी और अधिक बेहतर किया जाएगा। इस दौरान कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, वित्त अधिकारी रमेश चंद्र, प्रो. मृदुल कुमार गुप्ता, प्रो. भूपेंद्र सिंह, प्रो. वीरपाल सिंह, प्रो. हरे कृष्णा, प्रो. जयमाला, प्रो. राकेश कुमार शर्मा, प्रो. नीलू जैन गुप्ता, प्रो. बिंदु शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार परक कोर्स किए जाएंगे शुरू
कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने बताया कि विवि भारत सरकार के स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय और विभिन्न इंडस्ट्रीज के साथ तालमेल बनाकर रोजगारपरक कोर्स संचालित करेगा। समय की मांग के अनुसार नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। ज्वेलरी डिजाइनिंग के कोर्स का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यह कोर्स विद्यार्थियों को रोजगार के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का अवसर भी देता है।
खेल को भी मिलेगा बढ़ावा
विवि स्तर पर अब खेल के विस्तार के लिए भी काम किया जाएगा। छात्र विवि का खेल में नाम रोशन करें इसके लिए ट्रेनर और स्पोर्ट्स शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। विवि में शूटिंग रेंज और सिंथेटिक ट्रैक पर काम किया जा रहा है। आर्चरी, शूटिंग और अन्य खेलों के लिए कुशल प्रशिक्षकों की नियुक्ति का प्रयास किया भी किया जा रहा है।
नैक रैंकिंग के लिए कॉलेजों को किया जाएगा प्रोत्साहित
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छात्रों को अब उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। विश्वविद्यालय परिसर में सभी ऑनर्स कोर्स शुरू कर दिए गए हैं और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही संबद्ध कॉलेजों को भी उनकी नैक रैंकिंग में सुधार के लिए आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस वर्ष 11 अगले वर्ष 20 नए कोर्स
विवि में ओडीएल यानि दूरस्थ शिक्षा की पढ़ाई जनवरी से शुरू हो रही है। विवि में इस वर्ष ओडीएल के तहत यूजी और पीजी के 11 पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे वहीं अगले वर्ष 20 नए कोर्स संचालित किए जाएंगे। ओडीएल की शुरुआत में बीबीए, एमए (आर्टस, एजुकेशन, पॉलिटिकल साइंस, इंग्लिश), एमसीए, एमकॉम, एमबीए और एमबीए (फाइनेंस) जैसे कोर्स चलाए जाएंगे। इसके बाद बीए, बीकॉम समेत कई अन्य कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। पहले चरण में विवि दूरस्थ शिक्षा पर केंद्रित करेगा, लेकिन अगले वर्ष दूरस्थ के साथ ऑनलाइन मोड भी शुरू हो जाएगा। यूजीसी-डीईबी ने सीसीएसयू को जहां 11 कोर्स में ओडीएल की अनुमति दी है वहीं कानपुर विवि में 13 विषयों में ओडीएल की अनुमति दी गई है।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed