{"_id":"563331c8c7b4eda181094a02bf7f7e90","slug":"ccsu-news-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर एग्जाम, अपलोड नहीं हुए एडमिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर पर एग्जाम, अपलोड नहीं हुए एडमिट कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 25 Sep 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू बीएड सत्र 2014-15 की परीक्षा 29 सितंबर से कराने जा रही है। लेकिन अभी तक एडमिट कार्ड अपलोड नहीं हुए हैं। इससे छात्र-छात्राओं की टेंशन बढ़ गई है। विवि का दावा है कि शनिवार तक एडमिट कार्ड विवि की वेबसाइट पर डाल दिए जाएंगे। ऐन वक्त पर अगर एडमिट कार्ड अपलोड होते हैं तो गलती सुधार का छात्रों को मौका नहीं मिलेगा। इससे परेशानी होगी। करीब 30 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
वैसे एडमिट कार्ड को लेकर हर परीक्षा में विवि का यही हाल रहता है। दो-तीन दिन पहले ही वेबसाइट पर अपलोड होते हैं। विवि ने सभी जिलों के सेंटर तय कर लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। मेरठ में 23 सेंटरों पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन
डीएन कॉलेज में 12, मेरठ कॉलेज में 11, कॉलेज ऑफ एप्लॉयड एजूकेशन एंड हेल्थ साइंसेज में 9, एएस कॉलेज मवाना में 7, जेपी इंस्टीट्यूट में 9, सर छोटूराम इंस्टीट्यूट में 10 और भगवती कॉलेज में 8 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
गाजियाबाद में 11, बुलंदशहर में 9, हापुड़ में चार, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गौतमबुद्धनगर में चार सेंटर बनाए हैं। बागपत में सात, मुजफ्फरनगर में चार, शामली में एक और सहारनपुर में पांच सेंटर बनाए हैं। विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार के मुताबिक एडमिट कार्ड शनिवार को अपलोड हो जाएंगे।